फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rain brings hospital OPD services to a halt

Jalaun News: बारिश ने अस्पतालों की ओपीडी पर लगाया ब्रेक

Sat, 26 Sep 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Rain brings hospital OPD services to a halt
= मरीजों की संख्या में भारी गिरावट, अस्पतालों में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

उरई। जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश का असर अस्पतालों की ओपीडी और इमरजेंसी में मरीजों की संख्या पर भी पड़ा। बारिश के चलते शनिवार को जिला अस्पताल समेत नेत्र और टीबी अस्पताल में मरीजों की संख्या में शुक्रवार की अपेक्षा भारी गिरावट दर्ज की गई। इससे अधिकांश चिकित्सक मरीजों के इंतजार में खाली बैठे रहे। जिला अस्पताल में आमतौर पर एक हजार से ज्यादा मरीज पहुंचते हैं।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार को 89 मरीज पहुंचे थे, जबकि शनिवार को यह संख्या घटकर 54 रह गई। इसी तरह ओपीडी में शुक्रवार को 606 मरीजों ने उपचार कराया, लेकिन शनिवार को केवल 160 मरीज ही पहुंचे। नेत्र अस्पताल की ओपीडी में भी शुक्रवार को 98 मरीज आए थे, जबकि शनिवार को महज 10 मरीज ही पहुंचे। टीबी अस्पताल में शुक्रवार को 26 मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया, वहीं शनिवार को संख्या घटकर 14 रह गई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जेजे राम ने बताया कि बारिश के कारण मरीजों की संख्या में कमी आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed