फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Railway canteens to have CCTV cameras with voice recorders

Jalaun News: रेलवे कैंटीनों में वाइस रिकार्डर वाले सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

Sun, 30 Nov 2025 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Railway canteens to have CCTV cameras with voice recorders
फोटो-11-उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम अनिरुद्ध कमार। संवाद
उरई। कैंटीन संचालकों की मनमानी और ओवररेटिंग की शिकायत पर लगाम लगाने के लिए झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने कैंटीनों में वाइस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी पोलों के पास चार्जिंग प्वाइंट लगवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

वह शनिवार को उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान खामियां मिलने पर संबंधित को फटकार लगाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की 15 दिन की मोहलत दी।
उन्होंने सरकुलेटिंग एरिया में 150 फुट ऊंचाई वाले तिरंगा को अब तक न लगाने पर नाराजगी जताई और 15 दिसंबर तक ऐसे लगाने के लिए कहा। उन्होंने 15 दिसंबर तक लिफ्ट चालू करने की हिदायत भी दी। पार्सल घर में प्रतिबंधित सामग्री की सूची लगाने के निर्देश दिए। सीसीटीवी कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान मौजूद कर्मचारी से कैमरे संचालित करने को कहा। कर्मचारी ने जब कहा कि कैमरे तकनीकी दिक्कत से हैंग हो रहे हैं। इससे समस्या आ रही है। इस पर नाराजगी जताते हुए उसे ठीक कराने के लिए कहा। उन्होंने कैंटीनों पर जनता खाने की उपलब्धता भी देखी और निर्देशित किया कि रोजाना जनता खाना कैंटीन पर उपलब्ध रहें।
विज्ञापन

उन्होंने कैंटीनों की रसोई में जाकर साफ-सफाई भी देखी।
कैंटीन संचालकों से एग्रीमेंट दिखाने के लिए कहा। संचालक एग्रीमेंट नहीं दिखा पाए तो उन्होंने हिदायत दी कि झांसी उनके कार्यालय आकर एग्रीमेंट के दस्तावेज दिखाए। जीआरपी हवालात न होने पर इस बारे में संंबंधित अधिकारियों से चर्चा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क्स विवेक दुबे से रेलवे की जमीन का नक्शा दिखाने को कहा और पूरी जमीन को सुरक्षित करने के निर्देश दिए। मालगोदाम के निरीक्षण में गुड्स शेड बढ़ाने को कहा ताकि बारिश के मौसम में दिक्कत न हो। पे एंड यूज शौचालय के संचालन का टेंडर न होने पर नाराजगी जताते हुए पांच दिसंबर तक इसका टेंडर कारने को कहा।


मंडलीय संरक्षा बुलेटिन पत्रिका का विमोचन
निरीक्षण के बाद वीआईपी रूम सभागार में संरक्षा सेमिनार में भी भाग लिया। उन्होंने मंडलीय संरक्षा बुलेटिन पत्रिका का विमोचन भी किया। उन्होंने सर्दियों के दौरान सेफ्टी पर विशेष जोर दिया। कहा कि इसमें लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता मध्य अंकुर गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीरज भटनागर आदि रहे। (संवाद)



व्यापारियों ने डीआरएम को ज्ञापन देकर सुविधाएं मांगीं
उरई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने डीआरएम को ज्ञापन दिया। इसमें झांसी स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत कार्य होने की वजह से ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल अप व डाउन ट्रेन को झांसी के रास्ते उरई होकर न गुजारकर दूसरे मार्ग से संचालित किया जा रहा है। इसकी वजह से झांसी-कानपुर रेलखंड से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। उरई से ग्वालियर के लिए केवल एकमात्र ट्रेन है जो कानपुर, पुखरायां, कालपी, उरई, एट, मोंठ होकर झांसी के रास्ते ग्वालियर जाती और आती हैं। ऐसे में इन ट्रेनों के संचालन न होने की वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है। व्यापारियों ने यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए झांसी कानपुर के बीच एक वैकल्पिक ट्रेन का संचालन बरौनी मेल के समय पर कर दें। इससे यात्री झांसी और कानपुर पहुंचकर वहां से दूसरी ट्रेनों के द्वारा गंतव्य तक पहुंच सके। साथ ही उरई से दिल्ली के लिए रेल सेवा शुरू कराने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, संजय सुहाने, उदयकरन प्रजापति, मोहन रावलानी, ह्देश पटेल, धर्मेंद्र शर्मा, दिनेश गुप्ता, अशोक राजपूत आदि व्यापारी रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed