फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Raids on Morang Ghat, order to seize JCB

मौरंग घाट पर छापा, जेसीबी सीज करने के आदेश

Sun, 17 Nov 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Raids on Morang Ghat, order to seize JCB
बंधौली मौरंग घाट पर निरीक्षण करते डीएम मन्नान अख्तर व एसपी सतीश कुमार - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद (जालौन)। डीएम डा. मन्नान अख्तर एवं एसपी डा. सतीश कुमार पुलिस बल के साथ डकोर कोतवाली में समाधान दिवस के बाद क्षेत्र के बंधौली मौरंग घाट पर पहुंचे। प्रशासनिक अमले के साथ पुलिस बल देखकर वहां हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौरंग घाट का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर लगाए गए धर्मकांटे की भी जांच की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने घाट पर लगाए गए सीसी कैमरों की जानकारी ली और उनके प्वाइंट चेक किए। उन्होंने डंपिग एरिया भी देखा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को कड़ी चेतावनी दी कि नदी की जलधारा न रोकी जाए। शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद प्रशासनिक अमला कोलू गांव पर बने घाट नंबर एक पर पहुंचा। वहां जेसीबी से मौरंग खनन की जा रही थी, इस पर जिलाधिकारी ने जेसीबी को सीज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा टीम ने गुढ़ा सिमिरिया मार्ग पर खड़े होकर मौरंग घाट से आने जाने वाले ट्रकों की नंबर प्लेट की जांच की। उन्होंने खदान संचालकों को निर्देश दिया कि ट्रक में मौरंग भरते समय ट्रक के नंबर प्लेट और कागजातों की बारीकी से जांच करें। गड़बड़ी मिलने पर ट्रक में मौरंग न भरें। इससे राजस्व का नुकसान होता है। शिकायत मिलने पर खदान मालिक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अधिकारियों से लगाई गुहार
मुहम्मदाबाद। मौरंग घाटों से लौटते समय गुढ़ा सिमिरिया, ऐरी, रमपुरा, बंधौली आदि गांवों के ग्रामीणों ने डीएम व एसपी को मौरंग खनन से हो रही परेशानियों के बारे में बताया। कहा कि खनन के कारण सड़क बुरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। दिन भर सड़क से धूल उड़ती नजर आती है। कई बार शिकायत के बावजूद सड़क नहीं बनाई गई है। ग्रामीण रामचंद्र राजपूत, कल्याण राजपूत, सियाराम, श्रीनारायण द्विवेदी, शिवनंदन, धीरेंद्र, सुबोध आदि ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर गांववालों ने लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार भी किया था। इस पर डीएम ने आश्वासन दिया था कि सड़क के लिए शासन को पत्र लिखा जा चुका है। जल्द सड़क निर्माण कराया जाएगा।

बंधौली सिमिरिया मार्ग पर ट्रकों की नंबर प्लेट चेक करते डीएम मन्नान अख्तर

बंधौली सिमिरिया मार्ग पर ट्रकों की नंबर प्लेट चेक करते डीएम मन्नान अख्तर- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed