फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ragauli model will become an example, useful for areas with low rainfall

Jalaun News: रगौली मॉडल बनेगा नजीर, कम बारिश वाले क्षेत्रों के लिए उपयोगी

Sat, 05 Apr 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 05 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ragauli model will become an example, useful for areas with low rainfall
उरई। प्रदेश के उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि रगौली मॉडल पूरे प्रदेश में नजीर बनेगा। यह मॉडल उन क्षेत्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध हो सकता है, जहां बारिश कम होती है या जलस्तर गिरता जा रहा है। दोनों शनिवार को जिले के डकोर ब्लॉक के रगौली गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन


उद्यान राज्य मंत्री और मुख्य सचिव ने रगौली में स्थापित सेंट्रल पीवेट इरीगेशन सिस्टम के पायलेट प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली का उद्देश्य कम जल संसाधनों में अधिक क्षेत्रफल की सिंचाई करना है। इस तकनीक को प्रदेश के लिए आदर्श मॉडल बताते हुए उन्होंने कहा कि इसकी सफलता से प्रेरित होकर इसे अन्य जनपदों में भी लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन



इससे पहले उद्यान राज्य मंत्री और मुख्य सचिव लखनऊ से हेलीकॉप्टर से उरई पहुंचे। तुरंत ही दोनों रगौली गांव चले गए। यहां पर उन्होंने 80 लाख 89 हजार रुपये से स्थापित सेंट्रल पीवेट ड्रिप इरीगेशन सिस्टम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रगौली में स्थापित प्रणाली देश की पहली पीवेट ड्रिप इरीगेशन यूनिट है, जो किसानों के खेतों में उनके सहयोग से संचालित की जा रही है। यह सिस्टम एक बार में करीब 75 एकड़ भूमि की सिंचाई करने में सक्षम है। इसमें जलस्रोत के रूप में सात लाख क्यूबिक मीटर क्षमता वाला तालाब तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से लगभग 26 किसान सीधे लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने प्रणाली को रगौली मॉडल का नाम देते हुए कहा कि यह परियोजना न केवल तकनीकी रूप से उन्नत है, बल्कि जल संरक्षण और कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में स्थायी समाधान है। राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों की आय दोगुनी करने के लिए तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा दे रही है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, गोसेवा अध्यक्ष श्याम विहारी गुप्ता ने विचार रखे।


इस दौरान मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे, डीआईजी केशव कुमार चौधरी, डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार, एडीएम संजय कुमार, सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, सहायक नोडल माइक्रो इरिगेशन कौशल नीरज, विश्व बैंक के प्रतिनिधि योगेश बंधु आर्या, जिला उद्यान अधिकारी प्रशांत निरंजन, परमार्थ संस्था से संजय कुमार, वरुण प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed