फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Quit using tobacco, connect with life

तंबाकू का सेवन छ़ोड़े जिंदगी से नाता जोड़े

Tue, 31 May 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Quit using tobacco, connect with life
उरई। तंबाकू का सेवन सेहत और पर्यावरण के लिए खतरनाक है। इसके सेवन से हार्ट अटैक, कैंसर जैसी बीमारियां होती है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा का कहना है कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को तंबाकू के सेवन के प्रति जागरूक करना है। तंबाकू के सेवन के दुष्प्रभाव बताने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग अभियान चला रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है तंबाकू सेवन की बढ़ती लत खतरनाक है।

जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला सलाहकार तृप्ति यादव के मुताबिक जिले के सरकारी कार्यालय, विद्यालयों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है।
काउंसलिंग के बाद 141 ने छोड़ी तंबाकू की लत
जिला अस्पताल के कमरा नंबर 14 में तंबाकू नियंत्रण कक्ष संचालित है। यहां वर्ष 2019-20 में तंबाकू के लती 742 पुरुष, 229 महिलाओं ने पंजीकरण कराया। इसमें दो 18 साल से कम आयु के 2 थे। कुल 973 लोगों का पंजीकरण किया गया। इसमें 51 ने तंबाकू का सेवन बंद कर दिया। इसी तरह वर्ष 2020-21 में 409 पुरुष, 122 महिलाओं और तीन किशोरों ने पंजीकरण कराया। इस साल 534 में से 43 ने लत छोड़ दी है। इसी तरह 2021-22 में 318 पुरुष, 115 महिला और तीन किशोरों ने तंबाकू लत छोडने की इच्छा जाहिर करते हुए पंजीकरण कराया। इस साल 436 ने पंजीकरण कराया और 47 ने लत छोड़ दी।
विज्ञापन

तंबाकू नियंत्रण कक्ष के सलाहकार महेश कुमार ने बताया कि तीन साल में जिला अस्पताल में कुल 1943 ने पंजीकरण कराया और 141 ने लत छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed