फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   School Bus Climbs Divider After Tyre Burst Near Ata Toll Plaza, Six Students Safe

उरई: हाईवे पर अचानक फटा स्कूल बस का टायर, डिवाइडर पर चढ़ी बस; छह बच्चे सुरक्षित

Thu, 27 Aug 2026 11:41 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 27 Aug 2026 11:41 AM IST
सार

Orai News: झांसी-कानपुर हाईवे पर आटा टोल प्लाजा के पास गुरुवार को दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की बस का अगला टायर अचानक फट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी तरफ जाकर रुक गई। बस में कक्षा नौ के छह बच्चे सवार थे।

विज्ञापन
School Bus Climbs Divider After Tyre Burst Near Ata Toll Plaza, Six Students Safe
टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़ी स्कूल बस - फोटो : वीडिओ ग्रैब

विस्तार

हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई, हालांकि सभी सुरक्षित हैं। बस को कालपी निवासी चालक वीरेंद्र चला रहा था। बताया गया कि बस करीब 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान अचानक अगला टायर फट गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

चालक ने अभिभावकों को दी सूचना

हादसे के बाद चालक ने तत्काल बस में सवार बच्चों के अभिभावकों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अभिभावक मौके पर पहुंचे और बच्चों को अपने साथ घर ले गए। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक से हादसे की जानकारी ली और बस का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन





थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है। विद्यालय प्रबंधक सारविल सिंह ने भी बस का टायर फटने को हादसे की वजह बताया और सभी छह बच्चों के सुरक्षित होने की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed