फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pushpak Express stuck in the block, stood for an hour

ब्लाक के दौरान एक घंटे खड़ी रही पुष्पक एक्सप्रेस

Thu, 17 Oct 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pushpak Express stuck in the block, stood for an hour
रिनियां रेलवे क्रॉसिंग पर फंसे वाहन - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर दोहरीकरण को लेकर बुधवार की देर रात लिए गए ब्लाक के कारण लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस फंस गई। ट्रेन करीब एक घंटे खड़ी रही। इसके यात्रियों को खासी परेशानी हुई। काम के चलते कई बार रात में जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 पर पटरियां बदलने के लिए तीन दिन का स्पेशल ब्लाक लिया था। इसके लिए जिला प्रशासन को सूचना दी गई थी। बुधवार को आखिरी दिन था पर ठेकेदार की लापरवाही के कारण दिन में काम नहीं हो पाया। इस पर रेलवे अधिकारियों ने नाराजगी जताकर समय से कार्य न करने पर ठेकेदार पर कार्रवाई की बात कही थी। इससे ठेकेदार ने रात में काम कराने की बात कही।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग विभाग की ओर से उरई भुआ सेक्शन में बुधवार की रात 10.40 बजे से 1.11 बजे तक का ब्लाक लिया। इसके कारण लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस नंबर 12533 उरई स्टेशन पर 12.16 बजे आ गई और 1.11 बजे ब्लाक क्लियर होने पर गंतव्य की ओर रवाना हुई। काम के दौरान कई बार जाम भी लगा। वहां तैनात आरपीएफ स्टाफ ने खासी मशक्कत के बाद यातायात का बहाल करवाया। चीफ पीडब्ल्यूूआई केएल भारती ने बताया कि काम पूरा कर लिया गया है, अब लोगों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed