{"_id":"660707e2f6753892a8074092","slug":"pune-and-sultanpur-express-will-not-come-from-april-4-to-may-14-orai-news-c-224-1-ka11004-112771-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पुणे और सुल्तानपुर एक्सप्रेस चार अप्रैल से 14 मई तक नहीं आएंगी\nआएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पुणे और सुल्तानपुर एक्सप्रेस चार अप्रैल से 14 मई तक नहीं आएंगी आएंगी
Fri, 29 Mar 2024 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
उरई। अप्रैल माह से झांसी कानपुर से गुजरने वाले कई ट्रेनें प्रभावित होगी। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। दरअसल बीना रेलवे स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन निर्माण के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। कुछ को डायवर्ट किया गया है और कुछ को रोककर चलाने की तैयारी है।
रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर जहां पटरी बिछी होती है, वहां कई जगह ट्रैक की पकड़ बनाने के लिए वॉशेबल एप्रन बनाया जाता है। इसमें ट्रैक और उसे पकड़े रहने वाले स्लीपर के आसपास सीमेंट का प्लास्टर कर दिया जाता है। इससे पूरे ट्रैक की धुलाई में आसानी होती है। ऐसे में प्लेटफार्म पर गंदगी नहीं रह पाती है।
ऐसा ही वॉशेबल एप्रन बीना स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर बनाया जा रहा है। इसके निर्माण में लगभग डेढ़ माह का समय लगेगा। इससे बीना होकर जाने वाली कई ट्रेनें चार अप्रैल से 14 मई तक प्रभावित रहेगी। इन ट्रेनों में झांसी कानपुर रेलमार्ग की पुणे से लखनऊ जाने वाली 11407 पुणे एक्सप्रेस 9, 6, 23,30 अप्रैल और सात मई को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
जबकि, लखनऊ से पुणे जाने वाली ट्रेन नंबर 11408 को 11, 18, 25 अप्रैल व 5 व 12 मई को निरस्त किया गया है। इसी तरह लोकमान्य तिलक से सुल्तानपुर को जाने वाली सुल्तानपुर एक्सप्रेस नंबर 12143 को 7, 14, 21, 28 अप्रैल और मई माह में 5 व 12 मई को निरस्त किया गया है।
उधर, सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली को ट्रेन नंबर 12144 को अप्रैल माह में 9, 16, 23, 30 व मई में सात व 14 मई को निरस्त किया गया है। इसी तरह पटना से इंदौर जाने वाली पटना इंदौर एक्सप्रेस 19322 को 8 अप्रैल से 13 मई तक बीना स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
इंदौर से पटना जाने वाली ट्रेन नंबर 19314 10 अप्रैल से 10 मई तक बीना में नहीं रुकेगी। इसके अलावा गोरखपुर से पुणे एक्सप्रेस नंबर 15029 को 11 अप्रैल से 9 मई तक बीना स्टेशन पर नहीं रोका जाएगा। वहीं, लखनऊ-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12593 को 6 अप्रैल से 11 मई तक बीना में नहीं रुकेगी।
वर्जन
पश्चिम-मध्य रेलवे के बीना मंडल में वॉशेबल एप्रन बनाया जा रहा है। इसके चलते कई ट्रेनें प्रभावित होगी। इसलिए यात्री सफर करने से पहले ट्रेनों की स्थिति को जान लें। काम पूरा होने के बाद यात्रियों को सुगम सफर मिलेगा। -मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी झांसी मंडल