फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Previous governments had handed over Bundelkhand to criminals - Yogi

Jalaun News: पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड को अपराधियों के हवाले कर दिया था - योगी

Thu, 16 May 2024 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Previous governments had handed over Bundelkhand to criminals - Yogi
उरई। जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, बुंदेलखंड को विकास के रास्ते से जोड़ा जा चुका है, नहीं तो पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड को अपराधियों के हवाले कर दिया था। यह बात बुधवार को भाजपा प्रत्याशी भानू प्रताप वर्मा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जीआईसी मैदान में आयोजित जनसभा में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब युवाओं को बुंदेलखंड से पलायन नहीं करना पड़ेगा, यह करिश्मा मोदी जी का है, जिन्होंने 10 वर्ष के अपने कार्यकाल में बुंदेलखंड ही नहीं पूरे देश का कायाकल्प करने का काम किया है। पिछली सरकार में जहां जनता भूख से तड़प रही थी, उन्हें इलाज के लिए दर दर भटकना पड़ रहा था। लेकिन जैसे ही मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आई तो सबका साथ और सबका विकास के साथ काम किया गया।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव एक तरफ राम मंदिर को बचाने वाले व दूसरी तरफ उनके विरोधियों के बीच का चुनाव हैं, तो हमेशा से राममंदिर का विरोध करते चले आएं हैं। अब सोचना आप लोगों को है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जब केंद्र में इनकी सरकार थी तो आंतकी विस्फोटों की खबरों को प्रतिदिन देखा जाया करता था। लेकिन भाजपा के सरकार में आते ही आतंकी में हमला करने से पहले सोचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि आपको याद रखना होगा कि जब राम भक्तों पर गोली चली थी तब केंद्र में कांग्रेस की और प्रदेश में सपा की सरकार थी। इसलिए आपको 20 मई के दिन बूथ पर जाकर विचार करके ही अपना वोट देना है। कहा कि कांग्रेस हमेशा धमकी देती हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। लेकिन उन्हें बताना चाहते हैं कि हमारा एटम बस फ्रिज में रखने के लिए नहीं है। कहा भानु प्रताप वर्मा को अपना आशीर्वाद दें जिससे हम आपके संकल्प को पूरा कर सकें।



इनसेट -

अखिलेश के बयान पर भड़के योगी



एक दिन पूर्व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा भाजपा के प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा को खटारा कहे जाने पर भानु प्रताप का दर्द छलका। इस पर योगी आदित्यनाथ से सपा पर तंज कसते हुए कहा कि बड़ों का अपमान करना समाजवादी पार्टी की परंपरा रही है। इन्होंने हमेशा अपने से बड़ों को कुर्सी से हांथ पकड़ कर नीचे उतारा है।


नोयडा की तर्ज पर होगा बुंदेलखंड का विकास



सभा के दौरान अपने भाषण में योगी आदित्यनाथ ने नवयुवकों को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल पहले की सरकारों में युवा पलायन को मजबूर था। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के साथ ही जालौन से चित्रकूट तक के इलाके को नोयडा की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। नए उद्योग लगेंगे जिसके बाद यहां का युवा अपने क्षेत्र में ही रोजगार कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed