फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pressurize the withdrawal of agricultural laws

कृषि कानूनों की वापसी के लिए दबाव बनाएं

Sun, 14 Mar 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Pressurize the withdrawal of agricultural laws
गढर में किसान पंचायत संबोधन में सुरेश भैया निरंजन - फोटो : ORAI
उरई। किसान संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को ग्राम राहिया स्थित आंबेडकर पार्क में पंचायत का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं मोर्चा के संयोजक कामरेड कैलाश पाठक ने कृषि कानूनों की वापसी के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए एकजुटता का आह्वान किया। साथ ही कृषि कानून वापस लेने के लिए सदर विधायक का घेराव करने के लिए ग्राम गढ़र के जागरूक किसानों का आभार जताया।
विज्ञापन

कहा कि इसी तरह सारे किसानों को जागरूक होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामकृष्ण शुक्ला, सामाजिक न्याय मंच के राष्ट्रीय संयोजक सुरेश निरंजन भैयाजी ने कहा व्यापारियों को अधिकतम विक्रय मूल्य तय करने का अधिकार है लेकिन किसानों को न्यूनतम समर्थन भी तय करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

शिक्षक नेता गिरेंद्र सिंह, सपा के प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित, अशोक गुप्ता ने कहा कि आगामी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा को वोट ना दें। इस निर्णय का किसानों से हाथ उठाकर समर्थन किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, सुरेंद्र सरसेला, चौधरी श्यामसुंदर, रेहान सिद्दीकी, आमीन खान, अशोक द्विवेदी, जयदेव यादव, विनोद वर्मा, सुशील चौधरी, भूपसिंह ने कहा कि काले कानून जब तक वापस नहीं होते आंदोलन इसी तेजी से चलता रहेगा। पंचायत में शफीकुर्रहमान कश्पी, अरविंद सेंगर, किरण चौधरी, मिर्जा साबिर बेग, जितेंद्र यादव. विनय पाठक, कुलदीप चतुर्वेदी, जमुनादास बौद्ध, प्रभुदयाल पाल, हरिशंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, किसान संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता प्रदीप दीक्षित ने बताया 26 मार्च को भारत बंद कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए 16 मार्च को कोर कमेटी की बैठक कोंच रोड स्थित मजदूर भवन में अपराह्न चार बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed