फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Preparations to deal with third wave completed, 10-bed ICU to be built in district

तीसरी लहर से निपटने की तैयारी पूर्ण, जिले में बनेगा10 बेड का आईसीयू

Mon, 17 May 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Preparations to deal with third wave completed, 10-bed ICU to be built in district
उरई। डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में कोविड-19 की रोकथाम के लिए बैठक हुई। इसमें कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

तीसरी लहर के मद्देनजर डीएम ने जिला अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू, बच्चों के इलाज के लिए तैयार करने का निर्देश दिए। उन्होंने जिले में कोविड-19 लक्षणयुक्त व्यक्तियों वाले गांवों तथा शहरी क्षेत्र के मोहल्लों का चयन करने के निर्देश दिए, जिससे कल से चिह्नित ग्रामों तथा मोहल्लों में सैंपलिंग तथा टीकाकरण का कार्य वृहद रूप से कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीएमओ, एसीएमओ और पुरुष और महिला अस्पताल के सीएमएस मंगलवार से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सीएससी एवं पीएससी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। डीएम ने एसीएमओ को निर्देशित किया कि प्रतिदिन शाम को ग्रामों तथा शहरी क्षेत्रों के मोहल्लों में दवा वितरण, वैक्सीनेशन तथा सैंपलिंग की जाए और योजना का प्रचार प्रसार किया जाए। बैठक में एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश, ईडीएम पुष्पेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed