फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   pradesh mein na keval braahman, balki har varg ka ho raha utpeedan: abhishek mishra

प्रदेश में न केवल ब्राह्मण, बल्कि हर वर्ग का हो रहा उत्पीड़न: अभिषेक मिश्रा

Thu, 24 Sep 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
pradesh mein na keval braahman, balki har varg ka ho raha utpeedan: abhishek mishra
भगवान परशुराम के मंदिर का शिलान्यास करते पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा। - फोटो : ORAI
कोंच(उरई)। पूर्व कैबिनेट मंत्री, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और भगवान परशुराम चेतना पीठ के संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने यूपी की योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अधिकारी बेलगाम होकर सरकार के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। इस सरकार में न केवल ब्राह्मण बल्कि समाज के हर तबके के ऊपर अन्याय और अत्याचार हो रहा है। यह बात उन्होंने वरिष्ठ सपा नेता हरिश्चंद्र तिवारी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में कही।
विज्ञापन

सनाढ्य सभा के मंत्री डॉ. मृदुल दांतरे के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा विप्र समुदाय के लोगों ने स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने दोनों जगह जुटे ब्राह्मण समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मणों के ऊपर लगातार हो रहे हमले योगी सरकार की ब्राह्मण विरोधी मानसिकता के प्रतीक हैं। भाजपा के सांसद और विधायक ब्राह्मणों के खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी करते रहे, भाजपा ने खेद तक नहीं जताया। ब्राह्मणों ने भी भाजपा को वोट किया था। इस दौरान प्रदीप तिवारी, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, हरिश्चंद्र तिवारी, प्रदीप दीक्षित, दीपू त्रिपाठी उरगांव, राघवेंद्र सिंह, शिवांग दुबे, संजीव तिवारी, अमित यादव, सरनाम सिंह, मनोज इकड़या, दीपक तिवारी, अंशुल शुक्ला, उमाशंकर बुधौलिया, विनय, राजीव तिवारी, राकेश चंसौलिया, राहुल तिवारी, ज्ञानेंद्र दुबे, अनिल नगाइच, ताहिर कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन

भगवान परशुराम के मंदिर का शिलान्यास किया
उरई। बुंदेलखंड के तीन दिन के दौरे पर आए भगवान परशुराम चेतना पीठ के संस्थापक व पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा का जालौन में जोरदार स्वागत किया गया। देर शाम एलएस गार्डन में पूर्व मंत्री ने ब्राह्मण समाज के लोगों में जोश भरा। जय परशुराम के नारों से माहौल जोशीला हो गया। अभिषेक मिश्रा ने मंच से दीपू त्रिपाठी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर सभी लोग इसी तरीके से जमीनी स्तर पर काम करें तो हमारे लोगों का उत्थान कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने शाम सात बजे भगवान परशुराम के मंदिर का शिलान्यास किया। इस दौरान नीशू पाठक, उमेश दीक्षित, पिंटू महाराज, गौरीश दुबे, शिंटू, प्रत्यूष दुबे, सोनू पाठक, अंब्रेश महाराज, सुमित तिवारी, धर्मेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed