फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Power workers' movement postponed

बिजली कर्मचारियों का आंदोलन स्थगित

Sun, 14 Mar 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Power workers' movement postponed
अधिशासी अभियंता को मांगपत्र देते बिजली कर्मचारी। - फोटो : ORAI
उरई। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने ऊर्जा मंत्री की पहल के बाद अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। अब एकमुश्त समाधान योजना को सफल बनाने में तकनीशियन कार्मिक सहयोग करेंगे। यह बात संगठन के दक्षिणांचल उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कही। उन्होंने इस आशय का पत्र अधिशासी अभियंता को भी सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 8 मार्च को ऊर्जा भवन लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद ऊर्जा मंत्री से हुई वार्ता के बाद संगठन के प्रांतीय आह्वान पर काम पर लौटने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को सफल बनाने का अनुरोध किया था। इसके बाद तय किया गया कि 31 मार्च तक आंदोलन को स्थगित किया जाता है। उन्होंने बताया कि अब तकनीकी कर्मचारी 4 अप्रैल तक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर ओटीएस योजना में काम करेंगे।
विज्ञापन

जिला सचिव राकेश सिंह ने कहा कि इसके बाद भी यदि मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो 5 अप्रैल से 10 अप्रैल तक ऊर्जा भवन मुख्यालय पर पांच दिवसीय क्रमिक अनशन शुरु कर दिया जाएगा। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बालकेश राजपूत ने प्रबंधन पर हठधर्मिता अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि मांगों पर सहानुभूति पूर्वक निर्णय नहीं लिया गया तो 12 अप्रैल से बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान गजेंद्र, परमात्मा शरण, मुकेश, अक्षय, कृष्णा यादव, विशाल, विनोद, धनंजय, अभिजीत, हिमांशु, कालीचरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed