{"_id":"60da13418ebc3e9e7f6f8eca","slug":"power-failure-of-a-dozen-villages-due-to-wire-break-orai-news-knp6370592185","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से दर्जन भर गांव समाए हैं अंधेरे में, गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से दर्जन भर गांव समाए हैं अंधेरे में, गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन
पहाड़गांव। एट के पिंडारी फीडर से जुड़ी पहाड़गांव क्षेत्र की बिजली लाइनें टूटने से चार दर्जन गांवों की बिजली चार दिन से गुल है। बिजली संकट के साथ ही पेयजल का भी संकट बढ़ गया है। पिछले 15 दिन में दूसरी बार बिजली आपूर्ति ठप हुई है। बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे में बिजली आपूर्ति नहीं शुरू की गई तो एसडीएम कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
पिछले चार दिन से बिजली गुल होने पर पहाड़गांव, नरी, कमतरी, भेंपता सहित आसपास के दर्जन भर गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। बता दें कि पहाड़गांव जैसे बड़ी आबादी वाले गांव में पानी के लिए मात्र ओवरहैड टैंक ही एक साधन है, बाकी गांव के लगभग सारे हैंडपंप खारा पानी देते हैं। ग्रामीण साइकिलों, बाइकों, ट्रैक्टरों, आपे, ठेली आदि साधनों से गांव के बाहर से 700 मीटर दूर एक सरकारी हैंडपंप से पेयजल ढोकर लाते हैं।
गौरतलब है कि पहाड़गांव में गत एक पखवाड़े में दूसरी बार बिजली गुल हुई है। इसके पहले ट्रांसफार्मर में आग लगने से पांच दिन तक बिजली बाधित रही थी। अब पोल गिरने से दर्जन भर गांवों की बिजली ठप है। सात हजार की आबादी बाले ग्राम पहाड़गांव में मात्र चार सरकारी हैंडपंप हैं। वह भी गांव के बाहरी कोनों पर लगे हैं। बाकी दर्जन भर से अधिक हैंडपंप खारा पानी दे रहे हैं। इस स्थिति में मात्र चार हैंडपंपों पर सात हजार की आबादी पानी लेती है। पहाड़गांव के ग्राम प्रधान कपिलदेव राजपूत, मिथलेश राजपूत, कपिल पालीवाल, रवींद्र दुबे, गिरीश गुप्ता, रमाकांत, संदीप लोहिया, श्याम साहू, डॉ विजयसिंह, राजेंद्र शर्मा, अभिषेक, नरी से प्रधान सिद्धार्थ, गणेशशंकर, मुकेश पालीवाल, डॉ सुखनंदन वर्मा ने डीएम से अविलंब बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि चौबीस घंटे में समस्या का निदान न हुआ तो बुधवार को एसडीएम कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।