फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Poured 200 petrol and handed over 2000 note... Pump worker took it back

Jalaun News: 200 का पेट्रोल डलवाकर 2000 का नोट थमाया...पंपकर्मी ने वापस निकाला

Mon, 22 May 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Poured 200 petrol and handed over 2000 note... Pump worker took it back
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




उरई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशा निर्देशों के बावजूद 2000 के नोट को चलाने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है। दुकानदार तक इसे लेने से कतरा रहे हैं। एक पेट्रोल पंपकर्मी ने तो हद ही कर दी। 2000 का नोट देने पर स्कूटी में डाला 200 रुपये का पेट्रोल ही निकाल लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर चौराहे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक स्कूटी सवार सोमवार सुबह पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचा। 200 रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद उसने दो हजार का नोट दिया, तो पंपकर्मी ने लेने से इन्कार कर दिया। युवक ने जब पंपकर्मी से कहा कि सरकार ने 30 सितंबर तक 2000 का नोट चलन में रखा है तो उसने छुट्टे रुपये खुले न होने की बात कहते हुए स्कूटी से पाइप डालकर पेट्रोल वापस निकाल लिया। युवक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दूसरी ओर, पेट्रोल पंप के मैनेजर का कहना है कि उनके पास छुट्टे रुपये नहीं थे, इसलिए ऐसा करना पड़ा।
विज्ञापन




पेट्रोल पंप पर लगाया दो हजार के छुट्टा न होने का नोटिस



शहर के स्टेशन रोड स्थित एक पेट्रोल पंप संचालक ने तो पंप पर नोटिस चस्पा कर दिया है। लिखा है कि दो हजार के छुट्टे नहीं हैं। इस पर लोग दो हजार के नोट लेकर यहां वहां घूमते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






पेट्रोल पंप संचालक राजीव कुमार का कहना है कि युवक ने पेट्रोल के लिए दो हजार का नोट दिया था लेकिन वह फटा था। दूसरा नोट मांगने पर उसने जब रुपये नहीं दिए तो कर्मियों द्वारा पेट्रोल निकाला गया है।

वहीं पीड़ित शहर के बजरिया निवासी युवक शोएब अंसारी का कहना है कि वह जब स्कूटी में पेट्रोल डलाने गया था। तो उसने पेट्रोल डलवाने के बाद जब दो हजार का नोट दिया तो कर्मचारी ने छुट्टा न होने की बात कहकर नोट लेने से मना कर दिया। उसने बाद में पैसे देने की बात कही, लेकिन वह तब भी नहीं माने और तेल निकाल लिया।



जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी का कहना है कि ग्राहक को पहले फुटकर के बारे में जानकारी कर लेनी चाहिए। हालांकि पेट्रोल पंप संचालक को भी फुटकर रुपये रखने चाहिए। यदि कोई ग्राहक फुटकर न होने पर पेट्रोल न देने की शिकायत करता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


एडीएम पूनम निगम का कहना है कि मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। हालांकि वह इस बारे में बैंक प्रबंधन और पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article