{"_id":"3a4c8a26a30d63f6be1019c50c3b059f","slug":"polls-open-at-an-open-meeting-of-kotedaron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली बैठक में कोटेदारों की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली बैठक में कोटेदारों की खुली पोल
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबों के हितों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ग्रामीणांचलों
विज्ञापन
में निवास कर रहे बेसहारा लोगों को सस्ता राशन दिया जाना है। इसके तहत
ग्राम सचिव एवं प्रधान प्रतिनिधि की मौजूदगी में राशन कार्ड धारकों के
पात्र लोगों के सत्यापन की प्रक्रिया मंगलवार को हुई। इस दौरान लाभार्थियों
में बड़े लोगों के नाम देख गरीबों ने हंगामा किया। उन्होंने
कोटेदारों पर राशन न देने एवं अभद्रता के आरोप भी लगाए। बता दें कि जिले में खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू हो गया है। इसमें गरीबों को सस्ते में गेहूं और चावल दिया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को ब्लॉक डकोर अंतर्गत ग्राम मुहम्मदाबाद में राशन संबंधी खुली बैठक की गई। पात्रता सूची में सचिव, दरोगा, अध्यापक के अलावा कोटेदारों के चहेतों के नाम भी
उजागर होने पर गरीब ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। कोटेदारों पर आरोप लगाया कि वह फर्जी राशनकार्ड बनाकर अनाज की कालाबाजारी करते हैं। ग्राम सचिव रमेश उदैनियां ने कोटेदार और ग्रामीणों को शांत कराया और कोटेदार से कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण करने की बात कही। इस दौरान कई अपात्रों के नामों को पात्रता सूची से हटाने पर सहमति बन गई।
राशन कार्ड तो है पर खाद्यान्न नहीं मिलता
गांव के चिंतामन, टेकचंद नागर, संतरानी, चंद्रेश तिवारी आदि का कहना है कि साहब! राशन कार्ड तो बना दिए गए, पर इन पर वर्षों से हमें राशन नहीं मिल रहा है। राशन लेने जाने पर कोटेदार भगा देता है।
सस्ते में मिला अनाज
सचिव व प्रधान ने मुहम्मदाबाद, कुसमिलिया, मुहाना, डकोर आदि में सस्ते गल्ले की दुकानों का उद्घाटन किया।