फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Political parties are also helping with social workers

समाजसेवियों संग राजनीतिक दल भी कर रहे मदद

Thu, 09 Apr 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Political parties are also helping with social workers
गांधी चबूतरा पर खाद्य सामग्री बांटते कांग्रेसी। - फोटो : ORAI
उरई/माधौगढ़। लॉकडाउन के दौरान लोगों के ऊपर आए आर्थिक संकट को देखते हुए शासन प्रशासन के साथ राजनीतिक पार्टियां और सामाजिक संगठन आगे बढ़कर मदद कर रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय निर्देश पर कांग्रेसी भी जगह-जगह लोगों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पत्नी अर्चना मिश्रा ने जरूरतमंदों के साथ-साथ लोगों के घर तक अखबार पहुंचाने वाले अभिकर्ताओं को भी गांधी चबूतरे पर राशन के पैकेट बांटे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा, कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन दीपांशु समाधिया, संतोष ठाकुर, अंश मिश्रा, सिद्धार्थ दिवोलिया, शिवम तिवारी, पुरुषोत्तम तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने मुन्ना राजपूत, आशीष शिवहरे, विशाल वर्मा के साथ वार्ड में राशन सामग्री बांटी। उधर माधौगढ़ में एसडीएम सालिकराम, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य रवींद्र सिंह हरौली, नायब तहसीलदार चन्द्रकांत तिवारी ने कस्बे के एक सैकड़ा जरूरतमंदों को आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, मसाले के पैकेट बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालौन प्रतिनिधि के मुताबिक, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने तहसील परिसर में नगर के सभी 25 वार्डों के 150 लोगों को आटा, तेल, नमक, मसाले, चावल व दाल आदि की किट बांटी। उन्होंने तहसील में खोले गए भंडार गृह के बारे में भी लोगों को जानकारी देकर कहा कि लोग अधिक से अधिक मदद भंडार गृह के लिए करें ताकि लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा सके। इस दौरान एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, तहसीलदार बलराम गुप्ता, चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित, पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, अभय सिह राजावत, निशा माहेश्वरी, सतेंद्र खत्री, पुनीत मित्तल, मलखान दोहरे, सोनू चौहान, रामू गुप्ता, सोनू, प्रीति बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed