फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,train,FIR,railway,station

ट्रेन में महिला से अभद्रता, तीन पर मुकदमा

Thu, 01 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
police,train,FIR,railway,station
उरई। पुष्पक एक्सप्रेस में महिला के साथ अभद्रता पर तीन लोगों के खिलाफ जीआरपी ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की रात कानपुर- झांसी रेलवे ट्रैक पर लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस जब कानपुर से उरई की ओर आ रही थी। तभी डी 4 कोच में सवार लखनऊ निवासी गीता पति कमलेश के साथ नासिक जा रही थी। सीट को लेकर उन्नाव निवासी रेहान, फरीद और हलीम से विवाद हो गया। इस पर महिला ने इसकी सूचना चेकिंग स्टाफ को दी। चेकिंग स्टाफ ने कंट्रोल और उरई जीआरपी आरपीएफ को अवगत कराया। जब उरई स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो जीआरपी इंस्पेक्टर बृजमोहन सैनी ने मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और महिला की तहरीर पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इसके चलते ट्रेन 1.03 से 1.08 तक करीब 5 मिनट खड़ी रही। (संवाद)
विज्ञापन

----
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
उरई। झांसी कानपुर ट्रैक पर गुरुवार की सुबह जब कोच्चिवैली से गोरखपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस राठ रोड ओवरब्रिज से गुजर रही थी, तो चालक को ट्रैक पर शव दिखाई दिया। ट्रेन चालक बीके राठौर ने उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस एससी अग्रवाल को वॉकी टाकी पर बताया कि एक युवक का शव ट्रैक पर पड़ा है। डिप्टी एसएस की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। जीआरपी इंस्पेक्टर बृजमोहन सैनी ने बताया कि तलाशी पर पता चला कि युवक का नाम रविकांत दुबे (36) निवासी कन्नौज है। वह उरई में मजदूरी करता था। मृतक के घरवालों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। इसके चलते झांसी की ओर से आने वाली मालगाड़ी को सतर्कता आदेश पर निकाला गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed