{"_id":"6293bbbad94e864946580f42","slug":"police-prize-cricket-team-over-bridge-orai-news-knp6995741192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय अंडर.19 मैच जालौन ने छह विकेट से जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्जनपदीय अंडर.19 मैच जालौन ने छह विकेट से जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। डीसीए जोन का तीसरा मैच पुलिस लाइन ग्राउंड में जालौन और हमीरपुर के बीच खेला गया। इसमें जालौन ने हमीरपुर को छह विकेट से हराया। अब चौथा मैच सोमवार को औरैया और हमीरपुर के बीच पुलिस लाइन ग्राउंड में खेला जाएगा।
अंतर जनपदीय अंडर 19 मैच में टॉस जीतकर हमीरपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 266 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी जालौन की टीम ने 18 ओवरों तक एक विकेट पर 124 रन बना लिए थ पर अचानक बारिश होने लगी। बारिश रुकने के बाद जालौन को 30 ओवरों में 205 रनों का लक्ष्य दिया गया, जिसे चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्यामबाबू और बीसीसीआई लेवल के अंपायर तरुण कपूर, विकास पांडे, स्कोरर भूषण मिश्रा व पर्यवेक्षक बृजेंद्र सिंह की निगरानी में मैच खेला गया। इस दौरान सचिव विकास कुमार, उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी, शरद शर्मा, उदयवीर सिंह, श्रीकांत वर्मा, उत्तम, अंशु, अशोक साहू जालौन, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सचिन पाटकर आदि मौजूद रहे।
------------------
मैपिंग न होने पर 30 विद्यालयों को हिदायत दी
उरई। विद्यालय की की मैपिंग और परिसंपतियों का विवरण पोर्टल पर दर्ज कराने में लापरवाही बरतने पर डीआईओएस ने नाराजगी व्यक्त की है। डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि पोर्टल पर की गई समीक्षा में अशासकीय सहायता प्राप्त 63 स्कूलों में से 33 विद्यालयों ने ही मैपिंग का काम पूरा किया है। 30 विद्यालयों का काम अधूरा है। उन्होंने सोमवार तक इस काम को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यूपीएमएसपी पोर्टल पर मैपिंग का काम जल्द पूरा करें। इसके लिए उन्होंने जीआईसी दमरास के प्रधानाचार्य जितेंद्र राजपूत, जीआईसी अजीतापुर के प्रधानाचार्य अमित नारायण को नोडल अधिकारी बनाया है। (संवाद)