फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police ki paathshaala

कानून का सभी को पालन करना चाहिए : सीओ सदर

Sat, 27 Nov 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
police ki paathshaala
बंकिम चंद्र चटर्जी इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद में अमर उजाला की ओर से पुलिस पाठशाला मे सवालों के जवाब - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बंकिम चंद्र चटर्जी इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल व इंटर के छात्रों ने मुख्य अतिथि एवं सीओ सदर विजय आनंद से कानून व यातायात व्यवस्था पर सवाल पूछे। सीओ ने सभी बच्चों के सवालों का बाखूबी जवाब दिया कहा कि पुलिस हो या आम आदमी कानून सभी के लिए है। सभी को इसका पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

पाठशाला की शुरुआत छात्र सिद्धार्थ शर्मा के सवाल से हुई। उन्होंने पूछा कि पुलिस सबको यातायात नियमों का पाठ पढ़ाती है लेकिन अक्सर पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के या एक बाइक पर तीन लोग जाते दिखते हैं। सीओ ने जवाब दिया कि ऐसा नहीं है कि पुलिस के लिए कानून नहीं हैं, अगर नियम तोड़ते पुलिसकर्मी पकड़े जाते हैं तो उन्हें भी जुर्माना भरना पड़ता है। छात्रा रोजी फातिमा ने पूछा कि पुलिस घटना पर देर से क्यों पहुंचती है, जिस पर सीओ का जवाब था कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। अब तो इंटरनेट का वक्त है, सूचना बहुत तेजी से पहुंचती है। यदि जल्द सूचना दी जाती है तो पुलिस जल्द ही पहुंचती भी है।
विज्ञापन

छात्रा आकांक्षा ने पूछा कि पुलिस पीड़ितों की सुनवाई क्यों नहीं करती है। सीओ ने कहा कि यदि किसी मामले में थाने या चौकी पर सुनवाई न हो तो पीड़ित को किसी नजदीकी अधिकारी के पास जाना चाहिए, जिससे मामले की सुनवाई भी होगी और लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बच्चों को समझाया कि सोशल मीडिया से उसकी अच्छाई प्राप्त करें, कभी किसी अंजान को फेसबुक पर मित्र न बनाएं, वह आपकी दोस्ती का गलत फायदा उठा सकता है। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य पीसी गुप्ता के अलावा पवन शर्मा, रमाकांत, नामदेव, शहारुख, भूपेंद्र राजपूत आदि रहे।

पुलिस पाठशाला मौजूद  छात्र छात्राए

पुलिस पाठशाला मौजूद छात्र छात्राए- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed