फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,jail,orai,gold,silver

डकैती की योजना बना रहे बदमाश पकड़े

Sun, 29 May 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
police,jail,orai,gold,silver
बावली। कुठौंद पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाशों को पकड़ा। थानाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की रात नहर कोठी के पास डकैती की योजना बना रहे करतार निषाद निवासी नदुआपुर थाना सराय छोला जिला मुरैना मध्यप्रदेश, रामअवतार निषाद निवासी नगलाउदी पहाड़पुर थाना बसई मोहम्मदपुर जिला फिरोजाबाद, बचन सिंह निषाद निवासी ग्राम झरनापुरा थाना बासौनी जिला आगरा, रामनजर निवासी पुरना नत्थाखैर टाडा थाना पिनहट जिला आगरा, अतर सिंह निवासी खैरा थाना अयाना जिला औरेया को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से 315 बोर के दो तमंचा, दो कारतूस, दो छुरा, एक सब्बल, तार कटर, प्लास और एक गाड़ी (बोलेरो) बिना कागजों की बरामद हुई। पुलिस ने लिखापढ़ी कर सभी को जेल भेज दिया है। बदमाशों को गिफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, बलराम शर्मा, सर्विलांस प्रभारी योगेश पाठक और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। सूत्रों की माने तो कुठौंद पुलिस ने जिन बदमाशों को डकैती की योजना बनाते समय गिरफ्तार दिखाया है। उन सभी को पुलिस ने थाना क्षेत्र के मदारीपुर में नौ मई को सराफा व्यापारी कृष्णमुरारी के घर हुई 50 किलो चांदी व एक किलो सोना चोरी के मामले में अलग-अलग जनपदों से उठाया था। चोरी का माल बरामद न होने पर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन

--------------------------
फोटो संख्या-12- नाले में गिरा लोडर और बिखरे पड़े सिलिंडर। संवाद
सिलिंडर से भरा लोडर नाले में गिरा
उरई। गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर जा रहा लोडर गहरे नाले में गिर गया। हादसे से पहले ही चालक ने लोडर से कूद कर जान बचाई। लोडर गिरने से आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड पर शनिवार की सुबह एक गैस एजेंसी के सिलेंडर से भरा लोडर जेल के पास स्थित नाले में लगभग 20 फुट गहराई में गिर गया। सूचना पर पहुंची जेल चौकी पुलिस ने क्रेन मशीन मंगवाकर नाले में पड़े लोडर और सिलेंडरों को निकलवाया। (संवाद)
विज्ञापन

------------------------
धोखाधड़ी से रुपये निकाले
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपालगंज निवासी अनिल बाबू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 23 से 26 जून 2021 के बीच अज्ञात लोगों ने धोखाधड़ी करते हुए 80850 रुपये निकाल लिए। दोनों मामलों में पुलिस ने धोखाधड़ी व डीआईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed