फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police issued challan after seeing SDM written on private car

Jalaun News: निजी कार में एसडीएम लिखा देख पुलिस ने काटा चालान

Sat, 28 Dec 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 28 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police issued challan after seeing SDM written on private car
कोंच। भाई की एसडीएम लिखी निजी कार को लेकर तहसील आना लेखपाल को भारी पड़ गया। किसी ने इसकी फोटो खींचकर ट्वीट कर दिया। जिसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर कार का चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोंच तहसील परिसर में शुक्रवार की दोपहर में एक प्राइवेट कार खड़ी थी। गाड़ी के पीछे शीशे पर एक साइड में अंग्रेजी में एसडीएम लिखा हुआ था और आगे गाड़ी के अंदर शीशे के सहारे रखी उल्टी प्लेट पर हिंदी में उप जिलाधिकारी लिखा हुआ था। प्राइवेट गाड़ी पर इस तरह से एसडीएम लिखे होने पर किसी ने फोटो खींचकर उच्चाधिकारियों को ट्वीट कर दिया।
विज्ञापन

ट्वीट होने के बाद उच्चाधिकारियों ने संज्ञान ले लिया और स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित किया। सीओ डॉ देवेंद्र कुमार पचौरी व कोतवाल अरुण कुमार राय मौके पर पहुंचे और गाड़ी में एसडीएम लिखे होने की जांच पड़ताल की। बताया जा रहा है कि तहसील कार्यालय में लेखपाल के पद पर पदस्थ कर्मी का भाई सीमावर्ती जनपद की तहसील में एसडीएम के पद पर तैनात हैं और लेखपाल अपने भाई की निजी कार आने जाने में इस्तेमाल करता है और अक्सर यहां अपनी ड्यूटी के दौरान उसका प्रयोग भी करता था। प्राइवेट वाहन पर एसडीएम लिखे होने पर सीओ के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने गाड़ी का चालान काट दिया। सीओ का कहना है कि निजी वाहन पर सरकारी पद लिखना शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन है, जिसको लेकर गाड़ी का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed