{"_id":"6145db998ebc3e5ad8802196","slug":"police-culture-art-dm-hallmark-orai-news-knp6528459181","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहित्य, लोककला को प्रोत्साहन देने पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहित्य, लोककला को प्रोत्साहन देने पर चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। साहित्य और कला को प्रोत्साहन देने और एतिहासिक इमारतों के संरक्षण को लेकर शनिवार को लोककला, साहित्य क्षेत्र के जानकारों की बैठक डीआईओएस कार्यालय में हुई। इसमें दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर टाउनहाल के जीर्णोंद्धार के बाद पुस्तकालय के लोकार्पण के बारे में चर्चा की गई।
बैठक में शिक्षा, साहित्य और कला के क्षेत्र में प्रोत्साहन के लिए भी विचार विमर्श किया गया। साथ ही तय हुआ कि 2 अक्तूबर को डीएम की मौजूदगी में पांच से दस साल तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और गांधी जी पर मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला, डीआईओएस भगवत पटेल, मुख्य कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी के अलावा लोककला, चित्रकला और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले रोहित विनायक, सौरभ निरंजन, राजकुमार शर्मा, दीपेंद्र सिंह, गोविंदजी, उदयकरन राजपूत, गौरव श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
--------------
पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश
उरई। बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने बताया कि मिशन प्रेरणा के अंतर्गत परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं का नामांकन पंजीकरण प्रेरणा पोर्टल पर किया जाना है। इसमें बच्चों के अभिभावकों के आधारकार्ड और बैंक खातों का विवरण भी विद्यालय स्तर पर एकत्रित करना है। यह काम 15 दिनों में होगा। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और न्याय पंचायत स्तर पर बीआरसी, एनआरसी को निर्देशित कर दिया गया है। (संवाद)