फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police anger at bullying , canonist fill jail

पुलिस दबंगई पर आक्रोश, धर्माचार्य भरेंगे जेल

Mon, 01 Feb 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Mon, 01 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Police anger at bullying , canonist fill jail
धर्मांतरण को लेकिर जिले में खड़ा हुआ बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
इस मुद्दे पर तीन दिन पहले बजरंग दल कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई से जनपद की सियासत गर्मा गई है। सोमवार को धर्म संसद के जिला धर्माचार्य महंत जमुनादास महाराज ने जिलाधिकारी रामगणेश से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुलिस पर

आरोप लगाया कि वह बजरंग दल कार्यकर्ताओं के परिजनों के साथ दमनकारी व्यवहार कर रही है।  कहा कि यदि पुलिस का रवैया नहीं बदला तो जिले भर के धर्माचार्य सात दिन के अंदर जेल भरो आंदोलन शुरू कर देंगे। दूसरी ओर भाजपा का प्रतिनिधि मंडल भी डीएम से मिला और मामले की जांच की मांग की।  धर्म संसद के जिला धर्माचार्य कालपी वनखंडी देवी

मंदिर के महंत जमुनादास महाराज ने जिलाधिकारी रामगणेश से भेंट करके एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि कुछ समुदाय के लोग धार्मिक भावनाओं को लगातार भड़का रहे हैं।  गोहत्या हो रही हैं, जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इस सबसे युवा आहत है। पुलिस का दमनकारी रवैया रोके जाने के साथ मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।  इसके बाद महंत

ने विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक इंद्रपाल सिंह चौहान के आवास पर पत्रकार वार्ता में आगामी आंदोलन की स्थिति को स्पष्ट किया। कहा कि प्रशासन ने उनके निवेदन को स्वीकार नहीं किया तो सात फरवरी तक जनपद के धर्माचार्य जेल भरो आंदोलन शुरू कर देंगे। इसकी शुरुआत वह खुद जेल जाकर करेंगे। बताया कि जनपद के ही नहीं, बुंदेलखंड के अन्य जिलों

से भी लोग आएंगे और जेल भरेंगे। बनारस के पातालपुरी मठ के महंत से उनकी इस संदर्भ में बात भी हो चुकी है। धर्म को बचाने और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए हर घर से हिंदू निकलकर सड़क पर आएगा। इस दौरान राधाकृष्ण मंदिर के मंहत राहुल देव, भारत सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह चौहान, रविंद्र सिंह चौहान, इंद्रेश्वर दयाल आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed