फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Plants thrown on the highway side, those that were planted also dried up.

Jalaun News: हाईवे किनारे फेंके गए पौधे, जो लगे थे वह भी सूख गए

Sat, 03 Aug 2024 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Plants thrown on the highway side, those that were planted also dried up.
फोटो-01 हाईवे किनारे पड़े बिना लगे पौधे। संवाद
विज्ञापन

- कई जगह पर विभागों में रखे पौधे सूख रहे, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। जिले भर में एक पेड़ मां के नाम लगाने का अभियान चला। इसके तहत लाखों पौधे भी लगाए गए। लेकिन लगाने के कुछ दिनों बाद भी कई जगह पर पौधे टूटे मिले तो कुछ जगह पर सूखे मिले। कुछ जगहों पर तो कर्मचारियों ने लगाने की जगह उन्हें फेंक दिया। जबकि कागजों में सभी पौधे हरे-भरे हैं।
पौधे लगाने के लिए शासन से इस बार करीब 94 लाख पौधों का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य के आधार पर पौधे लग भी गए। पौधे लगाने के लिए वन विभाग ने कई कार्यक्रम किए। जिनमें अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों और मंत्री ने शिरकत कर पौधे भी लगाए। इसके बाद इन पौधों को संरक्षित करना जिम्मेदार विभाग भूल गए। जिसके चलते पौधे लगने के 15 दिन बाद ही जगह-जगह पौधे सूखे और टूटे दिख रहे हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें हाईवे किनारे दर्जनों पौधे पड़े हैं। जिन्हें कर्मचारियों ने लगाया नहीं। वीडियो कानपुर- झांसी हाईवे का बताया जा रहा है। इसमें दर्जनों पौधे दिखाई दे रहे हैं। जो हरे भरे होने के बाद भी हाईवे किनारे पड़े दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताते चलें कि कुछ दिनों पहले बिजली और उद्योग विभाग के बाहर भी पौधे सूखने की बात सामने आई थी। जिसमें दर्जनों पौधे बाहर पड़े थे। इसमें से अधिकतर पौधे खराब हो चुके थे। उसके बाद भी इन विभागों ने पौधों को संरक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
पौधे लगाए जा रहे हैं। कुछ पौधे रखे होंगे। अगर कोई पौधा खराब हो जाता है तो उसको बदल दिया जाएगा। बाकी जो पौधे वीडियो में दिख रहे हैं, उन्हें दिखवाया जाएगा।-
प्रदीप कुमार, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed