{"_id":"6740e1305d8ca1770d018b36","slug":"pits-will-be-filled-from-rath-road-bridge-station-road-to-shaheed-bhagat-singh-square-orai-news-c-224-1-ori1005-122470-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: राठ रोड पुल, स्टेशन रोड से शहीद भगत सिंह चौराहा तक भरेंगे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: राठ रोड पुल, स्टेशन रोड से शहीद भगत सिंह चौराहा तक भरेंगे गड्ढे
Sat, 23 Nov 2024 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
उरई। कई महीनों से गड्ढों का दंश झेल रही राठ रोड पुल, स्टेशन रोड से लेकर शहीद भगत सिंह चौराहा की सड़क के गड्ढे भरे जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। करीब 13 लाख का बजट खर्च होगा। इन गड्ढों से होने वाली शहरवासियों की परेशानी का जिक्र अमर उजाला ने प्रकाशित किया था, तब अधिकारियों ने इसे संज्ञान लिया।
शहर के स्टेशन रोड से लेकर राठ रोड पुल तक की सड़क कई जगह पर पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। इस पर चलना मुश्किल होता है। इसके साथ ही स्टेशन रोड से लेकर शहीद भगत सिंह चौराहा तक भी सड़क पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों को भरवाने के लिए डीएम ने भी निर्देश दिए थे, लेकिन नगर पालिका के अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस समस्या को 12 नवंबर के अंक में अमर उजाला ने डीएम का आदेश भी बेअसर, 24 दिन बाद भी मुख्य सड़क जस की तस शीर्षक से प्रकाशित की थी।
इस पर नगर पालिका ने संज्ञान लिया। दोनों सड़क के गड्ढे भरने के लिए नगर पालिका ने स्टेशन रोड से राठ रोड पुल तक के लिए चार लाख, स्टेशन रोड से शहीद भगत सिंह चौराहा तक के लिए नौ लाख का बजट पास किया। इस सड़क के दोनों तरफ के गड्ढे भरे जाएंगे। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर दी गई है। ईओ रामअचल कुरील ने बताया कि टेंडर प्रकि्रया पूरी करने के साथ ठेकेदार को 15 दिन के अंदर काम पूरा करने के लिए आदेश दे दिया गया है। इसके अंदर ही गड्ढे भरने होंगे। काम में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।