फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pierced the cheek with a sword and offered Jaware to temples.

Jalaun News: गाल में सांग छिदवाई, मंदिरों में चढ़ाए जवारे

Thu, 02 Oct 2025 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Pierced the cheek with a sword and offered Jaware to temples.
फोटो-23-जालौन में मुंह में सांग छेदकर जाते युवा। संवाद
उरई/जालौन। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन देवी भक्तों ने मंदिरों में मां सिद्धदात्री की पूजा-अर्चना की और घरों में बोए गए जवारों को भी चढ़ाया। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में देवी मंदिरों में देवी भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

देवी भक्तों ने रोरी, चंदन व फूल माला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। घरों में जवारों की स्थापना करने वाले नगर व क्षेत्र के देवी भक्त मुंह में सांग छेदकर व जवारे लेकर देवी मंदिर पहुंचे। नगर में छोटी माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, भदवां स्थित प्राचीन मां दुर्गे शक्तिपीठ मंदिर व ग्राम पहाड़पुरा में कामाक्षा देवी मंदिर पर सुबह से ही देवी भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। भक्त अपने-अपने घटों को लेकर अचरी गाते हुए देवी मंदिरों की ओर खिंचे चले आ रहे थे। कई भक्त नाचते-गाते देवी मैया के जयकारों के साथ मंत्रमुग्ध थे। देवी मां के भक्त मुंह में सांग छेदकर रास्तों पर दौड़ लगाते हुए आ-जा रहे थे। वहीं महिलाएं भी अपने सिरों पर जवारों के घट रखे हुए भक्ति भाव से देवी मां के गीतों को गाते हुए रास्तों पर जा रहीं थीं। लगभग सभी दुर्गा पंडालों में भंडारे व कन्या भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



ढोल-नगाड़ों पर जमकर नाचे श्रद्धालु
नवमी के दिन देवी मां की प्रतिमा विसर्जन से पहले आटा गांव में स्थापित प्रतिमा को विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा के रूप में निकाला। भक्तों ने मां के जयकारे लगाए और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।श्रद्धालुओं ने रंग-बिरंगे गुलाल उड़ाकर उत्सव का माहौल बना दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी भक्तिभाव में लीन दिखे। बुधवार को विधि-विधान के साथ देवी मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया,श्रद्धालुओं ने मां को विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या पूजन कर खोला व्रत
नवमी पर्व को लेकर सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कन्या पूजन, हवन कर दिवाले चढ़ाए। प्राचीन मां वनखंडी देवी मंदिर, फूला देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, सिद्धीदात्री मंदिर, शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चन की। (संवाद)

जवारे निकाले, प्रसाद वितरित किया
नवरात्र पर्व के अष्टमी-नवमी तिथि पर देवी मंदिरों, देवी पंडालों में भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने जवारे निकाले गए एवं प्रसाद वितरण किया। मंडी बाजार देवी पंडाल में सजी मां दुर्गा की मूर्ति के स्थान पर नवयुवक दुर्गा समिति के सदस्य अभिषेक अग्रवाल, विशेष व्यास, जीतू सभासद, अंकित गुप्ता ने आरती के बाद भंडारा का आयोजन किया। कस्बा के विभिन्न घरों में बोए गए जवारों के खप्पर महिलाओं द्वारा जुलूस के साथ देवी भक्ति गीत के गाकर देवी मंदिरों तक लाए गए। जवारे के जुलूस में देवी के प्रति आस्थावान भक्तों द्वारा सांग छेदन कर भक्ति भाव आस्था को दर्शाया गया।
प्यारा सजा है दरबार भवानी
क्षेत्र के ग्राम चतेला में जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। दूरदराज से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों का मनमोह लिया। मंच पर जबाबी कीर्तन में मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से आए भजन गायक बलबीर राजपूत ने “प्यारा सजा है दरबार भवानी” सुनाया तो ललितपुर की ज्योति कुशवाहा व निवाड़ी की डॉली राजपूत ने तूने मुझे बुलाया शेरा वालिए गाकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान पूरा पंडाल जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। आयोजक प्रमोद सिंह व जीतेंद्र सिंह ने बताया कि चतेला में 15 वर्षों से नवरात्र पर रात्रि जागरण, कन्या पूजन व जवाबी कीर्तन का आयोजन ग्रामीणों व भक्तों के सहयोग से किया जाता है। (संवाद)

फोटो-23-जालौन में मुंह में सांग छेदकर जाते युवा। संवाद

फोटो-23-जालौन में मुंह में सांग छेदकर जाते युवा। संवाद

फोटो-23-जालौन में मुंह में सांग छेदकर जाते युवा। संवाद

फोटो-23-जालौन में मुंह में सांग छेदकर जाते युवा। संवाद

फोटो-23-जालौन में मुंह में सांग छेदकर जाते युवा। संवाद

फोटो-23-जालौन में मुंह में सांग छेदकर जाते युवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed