फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   PHC Chiriya ranks first in the district for HPV vaccination.

Jalaun News: एचपीवी टीकाकरण में पीएचसी छिरिया जिले में अव्वल

Mon, 10 Aug 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
PHC Chiriya ranks first in the district for HPV vaccination.
फोटो-20-किशोरी को लगाया जा रहा टीका। संवाद
जालौन। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिरिया सलेमपुर ने पूरे जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। केंद्र के अंतर्गत जालौन ब्लॉक में अब तक 1018 बच्चियों को एचपीवी के टीके लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिरिया सलेमपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद राजपूत ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए गए इस अभियान में टीम और अभिभावकों के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो पाई है। एचपीवी संक्रमण से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर हो सकता है और यह टीका इस बीमारी से 90 प्रतिशत तक सुरक्षा प्रदान करता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिरिया सलेमपुर पर 1018 बच्चियों का टीकाकरण कराया गया है। यह संख्या जिले में सबसे ज्यादा है, जिससे उन्हें जिले में पहला स्थान मिला है। जिले में प्रथम स्थान मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए उन सभी अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया है, जिन्होंने अपनी बच्चियों को टीका लगवाकर उन्हें भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाने की पहल की। बताया कि अभियान के तहत आज का टीका, कल का सुरक्षित जीवन और स्वस्थ बेटी-सुरक्षित भविष्य के संदेश के साथ स्कूलों और गांवों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि नौ से 14 वर्ष की आयु की सभी बच्चियों को एचपीवी का टीका अवश्य लगवाएं, ताकि उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सके। इस अभियान में निशा भारती, निधि राठौर, रामजानकी, मीरा देवी, जितेंद्र, बब्बू आदि ने भी सराहनीय कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed