फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   PET at 21 centers today, tight security arrangements

Jalaun News: आज 21 केंद्रों पर पीईटी, सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था

Sat, 28 Oct 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
PET at 21 centers today, tight security arrangements
उरई। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के जिला मुख्यालय पर 21 केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार को सभी केंद्रों पर व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ परीक्षा से जुड़े कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें दिशा निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि 28 और 29 अक्तूबर को पीईटी दो पालियों में होगी। इसके लिए बने केंद्रों पर किसी तरह के गैजेट, मोबाइल, वॉच और इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस प्रतिबंधित रहेगी। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी की इंट्री नहीं होगी। जिला स्तर पर कोषागार से कड़ी सुरक्षा के बीच उसी दिन परीक्षा सामग्री केंद्र पर लाई जाएगी। हर पाली की परीक्षा संबंधी सूचना मुख्यालय के कंट्रोल रूम में भेजी जाएगी। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी और वाइस रिकार्डर संचालित रहेंगे।
विज्ञापन

गेट पर ही सभी परीक्षार्थियों की सर्चिंग होगी। इसमें प्रवेशपत्र के साथ उनका पहचानपत्र भी देखा जाएगा। लिहाजा सभी परीक्षार्थी पहचानपत्र लेकर आए। बिना पहचानपत्र के केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा शुरू होने से कम से कम तीन घंटा पहले केंद्र पर पहुंचकर भौगोलिक स्थिति का निरीक्षण कर लें। परीक्षा में किसी तरह की लापरवाही में स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त
परीक्षा को लेकर रोडवेज ने कमर कस ली है। रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई है। एआरएम दुर्गाशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि बस अड्डे पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। आगरा जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए 25 बसें, कानपुर नगर से आने वाले परीक्षार्थियों से 20 और बांदा से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए 15 बसें लगाई गई है। इसके अलावा चित्रकूट और बांदा डिपो की 45 बसें आएगी। बसों को समय सारिणी के हिसाब से नहीं चलाया जाएगा, बल्कि जैसी ही बस भर जाएगी। उसे गंतव्य की ओर रवाना कर दिया जाएगा। इसे लेकर कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है।


लगातार होगा एनाउंसमेंट, अतिरिक्त टिकट खिड़की खुलेगी
फोटो-9-उरई रेलवे स्टेशन पर बैठक लेते स्टेशन अधीक्षक।
उरई। परीक्षा की तैयारियों को लेकर स्टेशन प्रबंधक एसके खरे ने आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव, जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह, दरोगा गंभीर सिंह, आईओडब्लू विवेक दुबे के साथ बैठक की। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि ट्रेनों के आवागमन और प्लेटफार्म से संबंधित एनाउंसमेंट लगातार कराया जाएगा। स्टेशन पर एंबुलेंस, दमकल और वाटर टैंक और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी। अतिरिक्त टिकट खिड़की खोली जाएगी। पूछताछ काउंटर पर तैनात कर्मचारी को भी सतर्कता से ड्यूटी करने को कहा जाएगा। कैंटीन संचालकों से खानपान की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा जाएगा। स्टेशन और उसके बाहर के स्टॉल खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed