{"_id":"666389ab6b541f1de00fa2a4","slug":"payment-confirmed-without-work-recovery-recommended-for-rs-474-lakh-orai-news-c-224-1-ka11004-115662-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिना काम के भुगतान की पुष्टि, 4.74 लाख रिकवरी की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिना काम के भुगतान की पुष्टि, 4.74 लाख रिकवरी की संस्तुति
Sat, 08 Jun 2024 03:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
माधौगढ़। अकबरपुरा में बिना काम कराएं भुगतान में घोटाले की पुष्टि हुई। बीडीओ ने पौने पांच लाख रुपये की रिकवरी की संस्तुति कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी हैं। जिससे ब्लाक परिसर में खलबली मच गई है।
मालूम हो कि तहसील क्षेत्र के गांव अकबरपुरा में ग्राम पंचायत ने मुनिया के खेत से टुंडे के खेत तक, हरीसिंह के खेत से ब्रजभान के खेत तक, अजय वीरसिंह के खेत से सुदर्शन के खेत तक चकमार्ग डाला। जबकि धरातल पर कुछ काम नहीं कराया गया। इसकी शिकायत क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने बीडीओ रमेश चंद्र शर्मा से की थी। जांच के लिए मौके पर टीम के साथ पहुंचे बीडीओ को धरातल पर काम नहीं मिला। नाराज होकर बीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव हेमंत वर्मा से तीनों कार्यों की पत्रावली तलब की।
दूसरे दिन तीनों कार्यों में रात के अंधेरे में ट्रैक्टर चलाकर कार्यों के साथ लीपापोती की गई। इसकी शिकायत ग्रामीण राम गोविंद ने बीडीओ से की। मौके पर पहुंचे बीडीओ ने कहा कि जांच के साथ छेड़छाड़ की गई। बीडीओ की शिकायत पर उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बीडीओ ने तीनों कार्यों में बिना काम कराए पैसे के भुगतान होने पर सचिव हेमंत वर्मा, तकनीकी सहायक राजकुमार त्रिपाठी, प्रधान ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ 4 लाख 74 हजार 400 रुपये की रिकवरी की संस्तुति कर रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेज दी है। रिकवरी की कार्रवाई को लेकर खलबली मच गई है।