फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Patient dies during dialysis, CMS seeks answers from staff

Jalaun News: डायलिसिस के दौरान मरीज की मौत, सीएमएस ने स्टाफ से मांगा जवाब

Wed, 12 Feb 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 12 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Patient dies during dialysis, CMS seeks answers from staff
उरई। जिला अस्पताल में संचालित डायलिसिस यूनिट में शनिवार को डायलिसिस कराते समय एक मरीज की हालत बिगड़ गई। यूनिट का स्टाफ जब तक मरीज को लेकर इमरजेंसी पहुंचा, तब तक मरीज की मौत हो चुकी थी। चिकित्सक ने मरीज को मृत घोषित कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस ने स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला अस्पताल में दस बेड की डायलिसिस यूनिट संचालित है। इसे प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर संचालित किया जा रहा है। यहां रजिस्ट्रेशन कराने पर मरीजों को निशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलती है। शनिवार को मोहल्ला रामनगर निवासी रविकांत की डायलिसिस हो रही थी। डायलिसिस के दौरान ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर डायलिसिस यूनिट का स्टाफ तत्काल मरीज को लेकर इमरजेंसी पहुंचा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डायलिसिस यूनिट के सेंटर मैनेजर संजय सिंह ने बताया कि रविकांत की 16 जनवरी से डायलिसिस शुरू हुई थी। शनिवार को आठवीं बार डायलिसिस हो रही थी। तभी तबीयत बिगड़ गई। डायलिसिस यूनिट के चिकित्सक डॉ. अभीष जायसवाल का कहना है कि मरीज को किडनी के अलावा कई और समस्याएं थीं। इसके बारे में उनके परिजनों को अवगत करा दिया था। परिजनों से लिखित में सहमति भी ली थी। वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय का कहना है कि मरीज की मौत के मामले में चिकित्सक और स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed