फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Passenger train lying in Jalaun for two and a half hours on first day

जालौन में पहले ही दिन पौने दो घंटे लेट रही पैसेंजर ट्रेन

Thu, 01 Apr 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Passenger train lying in Jalaun for two and a half hours on first day
उरई रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन का इंतजार करते यात्री - फोटो : ORAI
उरई। लगभग साल भर बाद झांसी-कानपुर पैसेंजर ट्रेन का संचालन गुरुवार से शुरू हो गया। पहले दिन 13 टिकटों की बिक्री हुई। उरई रेलवे स्टेशन से कुल 21 यात्रियों ने सफर किया। पहले दिन ट्रेन अपने तय समय से एक घंटा 40 मिनट की देरी से आई। ट्रेन के संचालन को लेकर यात्रियों में खुशी दिखाई दी। हालांकि किराये को लेकर उनमें नाराजगी भी रही।
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू के बाद 22 मार्च की रात से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। एक जून के बाद धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ लेकिन पैसेंजर ट्रेनें नहीं चल रही थीं। इनके संचालन की लगातार मांग की जा रही थी। गुरुवार को झांसी से कानपुर के लिए सिर्फ एक फेरा ट्रेन का संचालन हुआ। अब शुक्रवार से झांसी कानपुर और कानपुर झांसी दोनों तरफ से ट्रेनों का संचालन होगा। झांसी से कानपुर के जाने वाली पैसेंजर में उरई से पुखरायां और कानपुर के लिए यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन

हालांकि पहले दिन कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं दिखाई दिया। अधिकांश यात्रियों के चेहरों पर मास्क नहीं था और न ही स्टेशन पर उनकी कोरोना संबंधी जांच हो रही थी। सिर्फ टिकट चेकिंग स्टाफ ही टिकट चेक करने के बाद उन्हें प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति दे रहे थे। टिकट चेकिंग के मुताबिक, पहले दिन झांसी की ओर से 17 यात्री उतरे और उरई से कानपुर और पुखरायां के लिए कुल 21 यात्रियों ने यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed