{"_id":"66145570da4a9be8520b3754","slug":"panic-due-to-rumor-of-bomb-in-train-accused-arrested-orai-news-c-224-1-ori1001-113236-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रेन में बम की अफवाह से खलबली, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रेन में बम की अफवाह से खलबली, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 09 Apr 2024 02:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। युवक ने रेलवे पुलिस को फोन कर बरौनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना दी। जिस पर खलबली मच गई। इस बीच ट्रेन को बाराबंकी स्टेशन पर रोककर तलाशी ली गई। लेकिन कुछ नहीं निकला। पुलिस ने फर्जी सूचना देने वाले युवक को हिरासत में लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के बैरई गांव निवासी गुड्डू मंसूरी ने रविवार को रेलवे पुलिस को सूचना दी कि बरौनी छपरा एक्सप्रेस ट्रेन में बम है। जिस पर रेलवे सुरक्षा बल में अफरातफरी मच गई। जानकारी पर बाराबंकी में ट्रेन को रुकवा दी गई पर तलाशी में कुछ भी नहीं निकला। इसके बाद पुलिस ने फर्जी सूचना देने वाले आरोपी गुड्डू को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। इससे वह मानसिक रूप से बीमार हो गया है। कोतवाल कामता प्रसाद का कहना है युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।