फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

Jalaun News: सामूहिक शादी समारोह में 13 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

Tue, 31 Jan 2023 07:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
other
कालपी। नगर के ठक्कर बापा इंटर कॉलेज के प्रांगण में सामूहिक विवाह समारोह हुआ। समारोह में 13 जोड़े एक-दूजे के हुए। विदाई में नवदंपतियों को गृहस्थी के काम आने वाली सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की गई।
विज्ञापन

दहेज प्रथा को रोकने के लिए सर्व जातीय समूह कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन ठक्कर बापा इंटर कॉलेज में कराया गया। मंडप में आचार्यों ने जोड़ों को बंधन के सात फेरे मंत्रोच्चारण के साथ कराए। इसके पहले धूमधाम से वर-वधू का जयमाला कार्यक्रम हुआ। सभी के रिश्तेदारों के साथ आयोजकों ने भी नवदंपती को बधाई दी।
विज्ञापन

आयोजक पंडित मनीष राणा, अंकित गुप्ता, अमन शर्मा, कमलजीत, दिनेश केवट, राजू कश्यप ने बताया कि 51 जोड़ों ने समारोह में विवाह के लिए पंजीकरण कराया था लेकिन, मौसम खराब होने से कार्यक्रम को सीमित करना पड़ा। वर एवं कन्या पक्ष से आए परिजनों बुंदेली मंगल गीत गाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed