{"_id":"5fc29e2a8ebc3e9b8337903e","slug":"other-orai-news-knp596907638","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन थानों का सीमा विवाद, नहीं दर्ज हो सकी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन थानों का सीमा विवाद, नहीं दर्ज हो सकी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच (जालौन)। उरई शहर के सराफा कोरोबारी रवींद्र से लूटपाट के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। कारोबारी ने एसपी से मिलकर शिकायत करने की बात कही है। सीओ कोंच लूट की पुष्टि न होने और जांच की बात कह रहे हैं।
उरई निवासी सराफ कारोबारी रवींद्र सोनी गुरुवार दोपहर बाइक से हरदोई गूजर से धनौरा जा रहे थे। बड़े पुल के पास बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे दो लाख के जेवरात लूट लिए थे। बदमाशों ने बेहोश कर कारोबारी को झाड़ियों में फेंक दिया था। होश आने पर कारोबारी ने कोंच पुलिस को लूट की जानकारी दी। वारदात स्थल कोंच, जालौन और एट थाने की सीमा में होने के कारण पुलिस सीमा विवाद में उलझी है।
वारदात के तीसरे दिन भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। रवींद्र ने कहा कि अब वह पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत करेंगे। सीओ कोंच राहुल पांडेय का कहना है कि मौके पर जाकर जांच की थी। लूट की पुष्टि नहीं हुई है। सराफा कारोबारी के मोबाइल से वारदात वाले दिन उनकी लोकेशन की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।