फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

अस्पताल परिसर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Sun, 29 Nov 2020 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
other
उरई (जालौन)। जिला अस्पताल परिसर में लगे टिनशेड से शनिवार को युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की जेब से टीबी के इलाज का पर्चा बरामद किया। सीओ सिटी संतोष कुमार का कहना है कि युवक टीबी की बीमारी से ग्रसित था, जिससे उसको मानसिक तनाव भी था। हो सकता, इसी के चलते फांसी लगा जान दी हो। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला कृष्णानगर निवासी मनीष वर्मा (35) पुत्र सोहालाल का शव शनिवार की सुबह जिला अस्पताल परिसर में पुरानी इमरजेंसी के पास लगे टिनशेड में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने शव को उतरवाकर जांच पड़ताल की और पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मनीष के रिश्तेदार कांशीराम कालोनी निवासी रामसेवक ने पुलिस को बताया कि मनीष गुजरात में रहकर होटलों में काम करता था और एक महीने पहले ही लौटा था। उसके माता पिता का निधन हो चुका है, जिससे उसका घर आना जाना भी कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर सुग्रीव बाबू का कहना है कि मनीष 23 नवंबर को खांसी और बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल आया था, जिस पर उसके बलगम की जांच कराई गई थी, जिसमें टीबी के कोई लक्षण नहीं मिले थे। इस पर उसे चेस्ट का एक्सरे कराने के लिए कहा गया था, लेकिन अभी तक उसने कराया नहीं था। अस्पताल कर्मियों को आशंका है कि मनीष ने सुबह तीन से पांच बजे के बीच फांसी लगाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed