फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

रतजगा कर फसलें बचाने में लगे किसान फिर भी चट कर रहे हैं अन्ना मवेशी

Sat, 28 Nov 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
other
एसडीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र देते ग्राम खैरी के ग्रामीण - फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। । ब्लाक क्षेत्र के खैरी के किसानों ने शुक्रवार को एसडीएम अशोक कुमार से गांव की गोशाला में चारा-पानी और देखरेख के अभाव में जानवर के बीमार होने की शिकायत की। किसानों ने ये भी आरोप लगाया कि गोशाला के जानवर कई किसानों की सैकड़ों बीघे फसल चर चुके हैं। एसडीएम ने बीडीओ को गोशाला में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि खैरी में बनी गोशाला में लगभग 50 जानवर बंद हैं। उनके लिए चारा और पानी की व्यवस्था नहीं है। देखरेख के अभाव में कई जानवर बीमार हैं। गौशाला में कर्मचारी भी नहीं है। फैंसिंग के तार जगह जगह से टूट गए हैं। इससे जानवर गोशाला से निकलकर खेतों में पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

किसान राजू लंबरदार, राजकिशोर, मानवेंद्र सिंह, करनसिंह, मुश्ताक, जगमोहन, रमाकांत, राजेश, श्याम बिहारी, मनीष, आनंद, रमन, श्याम किशोर ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव गोशाला पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। एसडीएम ने बीडीओ को गांव जाकर गोशाला का निरीक्षण करने और व्यवस्था में सुधार कराने के साथ जानवरों की जियो टैगिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला में दम तोड़ रहे जानवर
किसान कौशल किशोर ने बताया कि गोशाला में भूसा, पानी और तिरपाल की व्यवस्था नहीं है। भूख प्यास के कारण जानवर दम तोड़ रहे हैं। मृत जानवरों के शव कुत्ते इधर उधर घसीटकर ले जाते हैं।
बोले किसान
किसान ब्रजेंद्र सिंह निरंजन अन्ना जानवरों से किसान परेेशान हैं। गांव में गोशाला होनेे का कोई मतलब नहीं है, तार फैंसिंग टूटी होने से जानवर निकलकर खेतों में पहुंच जाते हैं। अधिकारी किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
किसान कृष्ण अवतार सिंह ने कहा कि गोशाला में अन्ना जानवर बंद करने के आदेश जिले में बेअसर हैं। हर गांव में सैकड़ों की संख्या में जानवर अन्ना घूम रहे हैं। किसानों खेतों पर रतजगा कर फसलों की रखवाली करने को मजबूर हैं।

किसान अमित मिश्रा ने बताया परिवार के सदस्यों के साथ बारी बारी से खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। दूसरा कोई काम नहीं कर पा रहे हैं। इसके बावजूद चूक होने पर अन्ना जानवर फसल चर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed