फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

मौलिक कर्तव्यों का हर हाल में पालन करें

Fri, 27 Nov 2020 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
other
ंविधान दिवस पर शपथ लेते न्यायिक अधिकारी। - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। संविधान दिवस पर दीवानी न्यायालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उपस्थिति लोगों को मूल कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। तहसील, नगर पंचायत कार्यालय और स्कूल में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि संविधान में दिए गए मौलिक कर्तव्यों का हर हाल में पालन करें ताकि अधिकारों के लिये संघर्ष की स्थिति ही उत्पन्न न हो। प्रधान कुटुंब न्यायाधीश अमित पाल सिंह, एडीजे रीता गुप्ता, निशा सिंह, अनिल कुमार यादव, सुरेशचंद्र, विजय बहादुर, गुलाम मुस्तफा, प्रशांत कुमार, सीजेएम महेंद्र कुमार रावत, विवेक कुमार सिंह, अर्नवराज चक्रवर्ती, रिचा अवस्थी, नेहा राजन, सुभाष, रागिनी मिश्रा, तुषार जायसवाल, नरसिंह दास गुप्ता, सुधीर मिश्रा, यज्ञदत्त त्रिपाठी, संजीव दीक्षित आदि रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई पंडित परशुराम द्विवेदी पीजी कॉलेज जगम्मनपुर जालौन के तत्वावधान में संविधान दिवस पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अग्निवेश चतुर्वेदी, कमलेश पांडे, डॉ दिलीप सिंह, डॉ रवि निरंजन, डॉ मनीष पांडे ने संविधान की संरचना और उसके महत्व के बारे में बताया। उरई स्टेशन पर परिचालन, वाणिज्य और आरपीएफ में शपथ दिलाई गई। इंस्पेक्टर आरपीएफ मुकेश गुप्ता, डिप्टी एसएस कुमार अंशुल, सीबीपीएस एसके सोनकर, सीसीआई सतेंद्र बंसल, डिप्टी सीटीआई ज्ञान सिंह मौजूद रहे। आंबेडकर महासभा का कार्यक्रम पंकज सहाय के नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डॉ रविशंकर अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। शैलेश ने संविधान पर गीत प्रस्तुत किया। संचालन अमृतलाल ने किया। अशोक कुमार सिंह, जितेंद्र वर्मा, मनोज राजपूत, देवेंद्र झा, देवेंद्र पाल सिंह, शिवमंगल, अमृत सिंह, हेमंत, शशिकांत आदि रहे।
रामपुरा संवाद के अनुसार नगर पंचायत चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने सफाई कर्मियों को शपथ दिलाई गई। ईओ राजीव कुमार ने, नरेंद्र, जितेंद्र आदि रहे। माधौगढ़ संवाद के अनुसार तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति की मौजूदगी में न्यायिक अधिकारी श्वेता यादव ने अधिवक्ताओं को शपथ दिलाई। बारसंघ अध्यक्ष जितवार सिंह, कमलेंद्र सिंह, रामकुमार द्विवेदी, अंकित सोनी, विपिन सिंह, हरेंद्र सिंह सेंगर, महेश खरे, श्यामू सेंगर, पवन सीरोठिया, शैलेंद्र सिंह, राजकुमार आदि रहे।
युवाओं में किसी नेता और दल के प्रति लगाव नहीं
उरई। बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच के संयोजक कुलदीप बौद्ध के नेतृत्व में निकाली गई संविधान यात्रा के समापन अवसर पर सिटी सेंटर सभागार में परिचर्चा हुई। इसमें बेंगलुरू से आए आंबेडकर विचार मंच के सलिल शेट्टी ने कहा कि आज युवाओं के मन में किसी राजनीतिक दल और राजनेता के प्रति लगाव नहीं है। उनके सामने कोई आदर्श नहीं है। यह बहुत खतरनाक स्थिति है। युवाओं को विचार-विमर्श इसे बदलना चाहिए।

पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता बृजलाल खाबरी ने कहा कि आज भी समाज में जातपात का भाव है। इसे केवल युवा शक्ति ही बदल सकती है। एडीआर के प्रदेश संयोजक अनिल शर्मा, समाजसेवी प्रेमनारायण पाल, रिहाना मंसूरी, शाह आलम, विमल, अर्जुन सिंह, जीवन प्रताप वाल्मीकि, दिनेश यादव, सुभाष चंद्रा, सुंदर सिंह ने भी विचार रखे। सुनीता और संयोजक कुलदीप बौद्ध ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed