फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

अइसन आशीर्वाद दिहऊ छठ मैया,खिली उठे कोखिया हो हमार

Sat, 21 Nov 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
other
अस्त होते सूर्य को नमन करतीं महिलाएं। - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। डाला छठ पर पूजा के लिए रामकुंड पर भक्तों की भीड़ जुटीं। महिलाओं ने जल में खड़े होकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर आशीर्वाद मांगा। विधायक गौरीशंकर वर्मा भी पूजा में शामिल हुए।
विज्ञापन

व्रत रखने वाली महिलाओं ने शुक्रवार सुबह घरों में घी गुड़ और आटे से ठकुआ का प्रसाद बनाया। शाम को डाला और सूप में लाल कपड़े में सेब, अनार, नारियल, संतरा, सिंघाड़ा, अमरूद, गन्ना, मूली आदि रखे। पुरुष डाला को सिरों पर रखकर घाट पर पहुंचे। रामकुंड बड़ी संख्या में भक्त जुटे। घाट ‘छठ का आज है पावन त्योहार, अइसन आशीर्वाद दिहऊ ये छठ मैया, हे छठ मैया कि खिली उठे कोखिया हो हमार। हे माई गंगा के तीरे तोर निखेर लाल चेहरा पूजा ला जग संसार। पहला अर्घ्य ले हे सूर्यदेव खुशी-खुशी घर जाए’ जैसे गीतों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संजय साहनी ने बताया कि सूर्य नारायण और मां भगवती (शक्ति) की उपासना के व्रत छठ पर उगते और अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। ये परंपरा सभी के प्रति उदारता का संदेश देती है। डॉ राजीव सिंह, प्रकाश कुमार, डॉ संजय सिंह, सुधाकर, वंसत मिश्रा, नित्यप्रकाश उपाध्याय, हरीश, संजीव साहनी, दीनानाथ तिवारी, रवींद्र लाल श्रीवास्तव, तारकेश्वर तिवारी, केएम तिवारी, मुकेश श्रीवास्तव, जुगल किशोर सिंह ने कहा कि छठ मानव शरीर की शुद्धि के लिए समूचे सामाजिक परिदृश्य की स्वच्छता का महान उत्सव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र पाठक, धनंजय महाराज ने बताया कि शुभ मुहूर्त में पूजन करने पर दोगुना फल मिलता है। अंकित तिवारी व ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं व्रत का पारण करेंगी। सुबह पांच बजे रामकुंड पर अर्घ्य दिया जाएगा।
सेल्फी ली और थिरकीं
छठ पूजा को लेकर व्रती महिलाओं के साथ युवतियों भी पहुंची थीं। उन्होंने पूजा के दौरान सहेलियों के साथ रामकुंड के अलग अलग घाट पर सेल्फी ली। लाउड स्पीकर पर बजे रहे गीतों पर थिरकीं भी।

नवविवाहिताओं को दिया आशीर्वाद
बुजुर्ग महिलाओं ने नवविवाहिताओं को व्रत का महत्व बताया और उन्हें जल्द गोद भरने का आशीर्वाद दिया। मनोरमा, कमलेश, वासमती देवी, विनीता आदि ने बताया कि परिवार में खुशहाली व संतान प्राप्ति और निरोगी काया के लिए छठ व्रत किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed