फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

भारी वाहनों के लिए नो इंट्री की व्यवस्था लागू

Tue, 03 Nov 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
other
फोटो परिचय-16- शहर हाईवे पर लगी वाहनों की लाइन। संवाद
विज्ञापन

17- एसपी डॉ. यशवीर सिंह।
दिन में शहर से नहीं गुजरेंगे भारी वाहन
सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक रहेगी नो इंट्री
क्रासर
अमर उजाला ब्यूरो
उरई। शहर में जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने दिन में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया है। सुबह आठ से रात आठ बजे तक भारी वाहनों के लिए शहर में नो इंट्री रहेगी। नो इंट्री का पालन कराने के लिए पुलिस और यातायात के सिपाही लगा दिए गए हैं
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि काफी समय से शहर के लोगों विशेषतौर पर व्यापारी शहर में जाम और सड़क हादसों की समस्या उठा रहे थे। लोगों की इस समस्या को देख कर नो इंट्री व्यवस्था लागू की गई है। जल्द ही कुछ अन्य स्थानों पर भी ऐसी ही व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन

नो इंट्री तोड़ने पर 5000 तक जुर्माना
सीओ सिटी संतोष कुमार ने बताया कि नो इंट्री व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसका अनुपालन कराने लिए पुलिस लगाई जाएगी। बैरीकेडिंग भी लगाई जाएगी। नो इंट्री का उल्लघंन करने वालों पर 5000 रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगी आवागमन की व्यवस्था
-बड़ागांव, रिनिया फाटक की ओर से आने वाले भारी वाहन गोविंदम ढाबा, इकलासपुरा, चुर्खी चौराहा, जालौन बाईपास होकर जालौन की ओर जाएंगे।
-जालौन की ओर से आने वाले भारी वाहन जालौन बाईपास, चुर्खी चौराहा, इकलासपुरा और गोविंदम से हाईवे पर आकर कानपुर झांसी जा सकेंगे।
-कोंच की ओर से आने वाले भारी वाहन मैकेनिक तिराहा, जालौन बाईपास, चुर्खी चौराहा, इकलासपुरा, गोविंदम होते हुए झांसी व कानपुर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed