फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

शादी के सवा साल बाद ही मायके में लगाई फांसी

Sun, 26 Jul 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
other
उरई। नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह जब परिजनों ने शव देखा तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर जेपी पाल ने बताया कि महिला के शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने ससुरालियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। तहरीर लेकर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर गौतम बुद्ध स्कूल के पास मायके आई महिला कंचन वर्मा (24) पत्नी रंजीत वर्मा का शव रविवार की सुबह बरामदे में लगे पंखे के हुक से साड़ी के सहारे लटका मिला। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। पड़ोस के लोग भी वहां आ गए। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज लाल बहादुर यादव ने महिला के शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कंचन की शादी 2019 के अप्रैल माह में कानपुर के दामोदर नगर, थाना बर्रा में हुई थी। कंचन की दो बहनें एक भाई है। मृतका के पिता राधे लाल ने सास और ननद पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया जब से ससुराल वाले बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे। उन्हीं से त्रस्त होकर बेटी ने सुसाइड किया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पिता से तहरीर ली जा रही है, जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- दामाद के हाथ-पांव जोड़े, नहीं बचा सका बेटी
मायके वालों ने बताया कि ससुराल वालों के उत्पीड़न के चलते कंचन बीते दो महीने में तीन बार रुपयों के लिए मायके आई थी। उसकी और भी बहनें हैं, आखिर दहेज की रकम कहां से पूरी करते, कई बार दामाद के भी हाथ पांव जोड़े, लेकिन बेटी को नहीं बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीटती है सास व नंद, पति मांगते रुपये
कंचन के सुसाइड नोट में लिखा है कि सास और नंद उसे अक्सर मारती पीटती हैं। इस पर पति भी बचाने के बजाए उसे बार-बार मायके से रुपये लाने के लिए भेजते थे। वह पूरी तरह से टूट चुकी है। जिस कारण ही जान देने जा रही है।

- हैंड राइटिंग की भी जांच कराई जाएगी
पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट तो जरूर मिला है, लेकिन कंचन के हाथ का कोई दूसरा कागज न मिलने से अभी हैंड राइटिंग का मिलान पूरी तरह से नहीं हो सका है। सुसाइड नोट की पुष्टि के लिए लेखनी का मिलान भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed