फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Other expenses will have to be cut to handle the budget

बजट संभालने को दूसरे खर्चो में करनी होगी कटौती

Fri, 14 Feb 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Other expenses will have to be cut to handle the budget
आज्ञा चतुर्वेदी - फोटो : ORAI
जालौन। सिलिंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने महिलाओं को परेशान कर दिया है। महिलाओं का कहना है कि इस बार सबसे अधिक बढ़ोतरी होने से घर का बजट बिगड़ जाएगा। सरकार को महंगाई कम करने का प्रयास करना चाहिए, उस पर सिलिंडर के दाम बढ़कर 900 रुपये के आसपास पहुंच गए है।
विज्ञापन

यही हाल रहा तो साल खत्म होते होते घरेलू सिलिंडर पूरे 1000 रुपये का हो जाएगा। महिलाओं का कहना है कि उन्हें बजट को बनाए रखने के लिए घर के किसी और खर्च में कुछ न कुछ कटौती करनी ही पड़ेगी। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह अपने फैसले पर विचार करें बढ़ी हुई कीमतों में कुछ तो कमी करें। जिससे महिलाओं को राहत मिल सके।
विज्ञापन

जलाने पड़ेंगे लकड़ी वाले चूल्हे
रानी चौहान ने बताया कि हर माह गैस सिलिंडर कीमतों में कुछ न कुछ वृद्धि हो रही है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। दाम बढ़ने से कई गरीबों के घर में गैस चूल्हा जलना बंद हो जाएंगे और उन्हें फिर एक बार फिर लकड़ी व कोयले के चूल्हे फूंकने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाम कम कर महंगाई घटाए सरकार
वर्षा यादव का कहना है कि रसोई गैस के दाम बढ़ने से न सिर्फ लोगों के घरों का बजट बिगड़ा है बल्कि सरकार के प्रति आक्रोश भी पनपा है। सरकार को बढ़ी हुई कीमतें वापस लेनी चाहिए। इससे महंगाई पर भी अंकुश लग सकेगा।
ठोस कदम उठाए सरकार
मीनाक्षी दीक्षित ने बताया कि रसोई गैस घर की सबसे बड़ी जरूरत है। एक साथ लगभग 145 रुपये की बढ़ोतरी करने से सारा बजट गड़बड़ा गया है। सरकार को गैस की कीमतें नियंत्रित के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। दस पांच रुपये की बढ़ोतरी हो तो भी ठीक है।

मध्यम वर्ग कमर टूट रही
रामपुरा की आज्ञा चतुर्वेदी का कहना है कि घरेलू उपयोग की वस्तुएं लगातार महंगी हो रही हैं। खाद्यान्न, सब्जियों और दूध के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। उस पर अब रसोई गैस सिलिंडर 900 रुपये का कर दिया गया है। सरकार मध्यम वर्ग की कमर तोड़ रही है।

रानी चौहान

रानी चौहान- फोटो : ORAI

वर्षा यादव

वर्षा यादव- फोटो : ORAI

मीनाक्षी

मीनाक्षी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed