{"_id":"6b06ad31fc50d83aeb0f004b","slug":"orai-swatantra-dev-singh-met-with-family-affected-by-cylinder-blast-inquired-about-the-treatment-of-injured-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरई: सिलिंडर ब्लास्ट पीड़ित परिवार से मिले स्वतंत्र देव सिंह, घायलों के उपचार की ली जानकारी, दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई: सिलिंडर ब्लास्ट पीड़ित परिवार से मिले स्वतंत्र देव सिंह, घायलों के उपचार की ली जानकारी, दिए ये निर्देश
Wed, 25 Nov 2026 03:11 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 25 Nov 2026 03:11 PM IST
सार
Orai News: उरई दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसे के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने सभासद माता प्रसाद के आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई जिले में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में घायल हुए लोगों के परिवार को ढांढस बंधाने के लिए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को सभासद माता प्रसाद के आवास पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर हादसे की जानकारी ली और घायलों के स्वास्थ्य व उपचार की स्थिति के बारे में पूछा। मंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन घायलों के उपचार पर लगातार नजर रख रहा है। प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार पीड़ितों के उपचार और परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
