{"_id":"651c5a262ded30f9d70de5d6","slug":"opposition-to-giving-nano-urea-along-with-dap-orai-news-c-224-1-ori1001-4925-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डीएपी के साथ नैनो यूरिया देने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डीएपी के साथ नैनो यूरिया देने का विरोध
Tue, 03 Oct 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
कालपी। नवीन गल्ला मंडी में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की मासिक बैठक रूप सिंह तोमर की अध्यक्षता में की गई। बैठक के बाद छह सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। डीएपी के साथ नैनो यूरिया दिए जाने का किसानों ने विरोध किया।
किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं की तरफ सरकार बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। तहसील पहुंचकर एसडीएम केके सिंह को छह सूत्री मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि तहसील की अधिकांश गांव की गोशालाएं व्यवस्थित नहीं है। किसानों के खाते में फसलों में हुए नुकसान की रकम अभी तक नहीं पहुंची है। सहकारी समितियां पर डीएपी एवं यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाए।
डीएपी बोरी के साथ नैनो यूरिया किसानों को दी जा रही है, जो बंद कराई जाए। राजकीय नलकूपों की टूटी पड़ी नालियां सही कराई जाए। इस मौके पर अजय पाल सिंह, सत्येंद्र सिंह भदौरिया, जितेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, देवसिंह, योगेश महाराज, देव सिंह, ओम सिंह आदि मौजूद रहे।