फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Open box, five out of 11 seats reserved for women

Jalaun News: खुला पिटारा, 11 में से पांच सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

Fri, 31 Mar 2023 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Open box, five out of 11 seats reserved for women
उरई। नगर निकाय चुनाव के लिए देर देर शाम अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण व्यवस्था जारी कर दी गई। जिले में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। गुरुवार को जारी की गई आरक्षण सूची जिले की महिला उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर लेकर आई है। वर्ष 2017 में जिले के 11 निकायों में से कोंच और कालपी में अनुसूचित जाति महिला के लिए सीट आरक्षित की गई थी। इस बार चार सीटें महिलाओं के खाते में गईं हैं। इसमें उरई नगर पालिका, जालौन नगर पालिका की सीटें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

दिसंबर में जारी की गई आरक्षण सूची पर न्यायालय ने रोक लगा दी थी, उसके बाद से सभी दावेदारों ने अपने कदम पीछे खींच लिए थे। सभी दावेदारों को नई आरक्षण सूची का इंतजार जार था। दिसंबर में जारी आरक्षण सूची को लेकर सामान्य वर्ग के लोगों में एक असंतोष की लहर थी लेकिन इस बार 11 में से पांच निकाय अनारक्षित हैं। दो निकायों पर सामान्य वर्ग की महिलाएं चुनाव लड़ सकतीं है। बहुत दिन से सामान्य वर्ग के नेता निकाय चुनाव को लेकर निष्क्रिय नजर आ रहे थे लेकिन अब एक बार फिर से उनकी सक्रियता बढ़ गई है। चार नगर पालिकाओं में से उरई नगर पालिका एससी महिला के लिए आरक्षित की गई है। पहले यह सीट अनारक्षित थी। जालौन नगर पालिका सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है, पहले यह सीट भी अनारक्षित थी। कोंच और कालपी में पिछले चुनाव में एससी महिला को आरक्षण दिया गया था। अब दोनों सीटें अनारक्षित घोषित की गई हैं।
विज्ञापन

जिले की सात नगर पंचायतों में माधौगढ़, ऊमरी और कोटरा को अनारक्षित घोषित किया गया है। पिछले चुनाव में भी माधौगढ़ और कोटरा अनारक्षित थी और ऊमरी एससी के लिए आरक्षित की गई थी। रामपुरा सीट एससी के लिए आरक्षित की गई है, जबकि पिछले चुनाव में यह सीट अनारक्षित थी। नदीगांव एससी के लिए आरक्षित थी अब इसे ओबीसी महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। एट नगर पंचायत में पहली बार निकाय चुनाव होंगे। इस सीट को एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण की घोषणा होते ही शहर में बैठकों और मेलमिलाप का दौर शुरू हो गया। इस सीट पर सबकी निगाहें बसपा के उम्मीदवार पर टिकीं हैं। अभी इस सीट पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष की दावेदारी मानी जा रही है। हालांकि कुछ कद्दावर नेता विरोध में भी सुर उठा रहे हैं। भाजपा में भी कई महिला कद्दावर नेता अपनी दावेदारी ठोक रहीं है। भाजपा उम्मीदवार को लेकर बड़े नेताओं में सबसे अधिक खींचतान दिखाई दे रही है। भाजपा में एससी उम्मीदवार के लिए जातीय समीकरण और यहां के कद्दावर नेताओं का रुख भी महत्वपूर्ण होगा। इसके अलावा आरक्षण के साथ ही बसपा के पुराने कद्दावर नेता को लेकर टिकट के लिए दल बदलने की चर्चाएं भी शुरू हो गईं हैं।
निकाय चुनाव में कोंच का गढ़ भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। भाजपा के अधिकतर कद्दावर नेता कोंच से ही संबंध रखते हैं। इसमें सांसद, माधौगढ़ क्षेत्र के विधायक से लेकर अन्य कई बड़े नेता यहां से आते हैं, इसके बावजूद कोंच में भाजपा लंबे समय से चुनाव नहीं जीत सकी है। इस बार सीट सामान्य होने से भाजपा पूरी जोर आजमाइश करेगी। निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा कोंच पर पहले ही काफी सक्रिय है। उधर कालपी में समाजवादी पार्टी पूरा जोर लगाएगी। सीट सामान्य होने के बाद वहां कई दावेदार सामने आ गए हैं। चूंकि इस बार विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का विधायक जीतने से उनके हौंसले बुलंद हैं। निकाय चुनाव में कालपी में सपा को बहुत अधिक सफलता नहीं मिली है।
दिसंबर में आरक्षण जारी होने के बाद माधौगढ़ के सामान्य वर्ग के नेताओं में मायूसी छा गई थी। अब सीट अनारक्षित होने से यहां पर भाजपा के 10 से अधिक दावेदार तत्काल सामने आ गए हैं। इसके अलावा ऊमरी में भी भाजपा और सपा में दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। मालूम हो कि माधौगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए हमेशा भाजपा,सपा व बसपा में त्रिकोणीय संघर्ष रहा है। कभी भाजपा तो कभी बसपा के उम्मीदवारों ने अध्यक्ष सीट पर जीत दर्ज की। इस बार भी भाजपा व बसपा से टिकट पाने को लेकर ज्यादा उम्मीदवार टिकट के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए है। वहीं, सपा से टिकट पाने के लिए भी उम्मीदवार जोड़ तोड़ कर रहे हैं।
जालौन नगर पालिका में महिला सीट आने से राजनीतिक समीकरण पूरी तरह से उलट-पुलट हो गए हैं। यहां पर कई महिला नेताओं का खुद का वजूद है लेकिन कई कद्दावर नेता अपनी पत्नी अथवा बहू के लिए राजनीतिक जमीन तलाशने की जुगत में लग गए हैं। जालौन कस्बे से भाजपा में कई महिला पदाधिकारी हैं जो टिकट के लिए जोड़ तोड़ कर रहीं है लेकिन, उनके सामने पार्टी के कई पुरुष नेताओं की भी चुनौती होगी। अन्य पार्टियों के नेता भी अपने घर महिलाओं के लिए सियासी समीकरण बैठाने की जुगत में रहेंगे।

वर्ष 2017 और 2023 के आरक्षण की स्थिति
नगर निकाय का नाम वर्ष 2017 2023
नगर पालिका उरई, अनारक्षित एससी महिला
नगर पालिका कालपी, एससी महिला अनारक्षित नगर पालिका कोंच, एससी महिला अनारक्षित नगर पालिका जालौन, सामान्य, महिला
नगर पंचायत एट, ग्राम पंचायत एससी महिला
नगर पंचायत ऊमरी एससी अनारक्षित नगर पंचायत कदौरा अनारक्षित, महिला
नगर पंचायत कोटरा, अनारक्षित, अनारक्षित नगर पंचायत नदीगांव, एससी ओबीसी महिला
नगर पंचायत रामपुरा, अनारक्षित एससी
नगर पंचायत माधौगढ़, अनारक्षित अनारक्षित
एट में पहली बार होगा नगर पंचायत का चुनाव
ग्राम पंचायत एट को पहली बार नगर पंचायत का दर्जा मिला है। अब यह नगर पंचायत का चुनाव होगा। पहले यहां पर सामान्य सीट पर ग्राम पंचायत का चुनाव हुआ था। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद पहली बार वर्ष 2023 में नगर निकाय का चुनाव होगा। पहली बार नगर पंचायत एट की सीट अनुसूचित जाति की महिला के खाते में गई है। इससे सामान्य और पिछड़़ी जाति के दावेदार मायूस हो गए हैं। वे अनारक्षित सीट होने का सपना संजोये थे। (संवाद)
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया का कहना है कि निकाय चुनाव देरी से हो रहे हैं। इसके बावजूद कांग्रेस पूरी दमखम से सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी सीटों पर भाजपा को सीधी टक्कर देने के इरादे से चुनाव लड़ेगी।
सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर का कहना है कि सपा कार्यकर्ताओं के दम पर पूरी ताकत से निकाय चुनाव लड़ेगी। भाजपा की नीतियों के कारण जो लोग नाराज है, वह सपा को खुलकर वोट देंगे। निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी की जिले समेत पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक जीत होगी।
बसपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी का कहना है कि बसपा के पास हर समाज और वर्ग में अच्छे प्रत्याशी है। जिन्हें बसपा पूरी दमखम से चुनाव लड़ेगी। पार्टी नेतृत्व जिसे भी टिकट देगा। सभी बसपा कार्यकर्ता जी जान से जुटकर उन्हें जिताने का काम करेगा।


भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की पूरी तैयारियां है। पहले भी तैयारियां थी। अब पार्टी नई रणनीति के साथ चुनाव लड़ेगी। पार्टी के पास बूथ से लेकर हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की फौज है। पार्टी को निकाय चुनाव में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed