फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Only 30 got registered, 1.30 lakh revenue collected

Jalaun News: सिर्फ 30 ने कराया पंजीकरण, 1.30 लाख राजस्व वसूला

Wed, 13 Dec 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Only 30 got registered, 1.30 lakh revenue collected
जालौन। बिजली विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के अंतर्गत पंजीकरण कराने के लिए सिकरीराजा गांव में शिविर लगाया। जिसमें मात्र 30 लोगों ने पंजीकरण कराए। इस दौरान बकायेदारों से एक लाख 30 हजार रुपये भी जमा कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय ग्राम सिकरीराजा में 800 से अधिक कनेक्शन धारक हैं। बिजली विभाग द्वारा बराबर लोगों को बिजली के बिल भी भेजे जाते हैं, लेकिन ग्रामीण बिल जमा करने में रूचि नहीं लेते हैं। जिसके चलते इस गांव में बिजली विभाग का एक करोड़ से अधिक बकाया है। वर्तमान में प्रदेश सरकार के निर्देश पर ओटीएस योजना के अंतर्गत सरचार्ज में छूट दी जा रही है। जिसके अंतर्गत बकायेदार 31 दिसंबर तक छूट का लाभ ले सकते हैं। 15 दिसंबर तक योजना का दूसरा चरण चल रहा है। जिसमें उपभोक्ताओं को कैटेगरी के अनुसार छूट का लाभ दिया जा रहा है। लेकिन बकायेदार योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीओ कौशलेंद्र सिंह, जेई नीन कनौजिया, टीजीटू नरेंद्र सोलंकी ने सिकरीराजा एवं उदोतपुरा में जेई सुनीत सनौरिया टीजीटू शशिभूषण के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया। उपभोक्ताओं को जागरुक करते हुए योजना के लाभ बताए गए। इसके अलावा बकायेदारों से सिकरीराजा में एक लाख 30 हजार रुपये और उदोतपुरा में 85 हजार रुपये की वसूली गई। सिकरीराजा में अब तक 30 एवं उदोतपुरा में 19 पंजीकरण किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि 24 हजार 116 उपभोक्ताओं को पंजीकरण कराने का लक्ष्य है। जिसमें अब तक 2,200 उपभोक्ताओं के ही पंजीकरण हुए हैं। कहा कि यदि उपभोक्ता पंजीकरण नहीं कराते हैं तो उनके वसूली के लिए बिजली कनेक्शन विच्छेदन के अलावा आरसी जारी कर वसूली की जाएगी।


कोंच। ओटीएस का लाभ लेकर अपने बिजली के बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को सम्मानित जाएगा।



बुधवार को कोंच उपखंड के ग्राम अटा निवासी उपभोक्ता मंगल सिंह को एसडीओ अनुरुद्ध मौर्य, जेई अंकित साहनी ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। मंगल सिंह पर 51 हजार मूलधन और 98 हजार ब्याज था। जिन्होंने ओटीएस के तहत जमा किया तो 51 हजार ही जमा करने पड़े। एसडीओ ने बताया कि बकाया जमा करें। ओटीएस में छूट मिल रही है। अन्यथा मुकदमा दर्ज होगा, बिजली भी कटेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed