फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One thousand liters of raw liquor caught by raiding

छापा मारकर एक हजार लीटर कच्ची शराब पकड़ी

Fri, 18 Oct 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
One thousand liters of raw liquor caught by raiding
बिरासनी डेरा पर शराब बनाने वाले उपकरण नष्ट करती पुलिस - फोटो : ORAI
एट/उरई। पुलिस प्रशासन ने एट व उरई स्थित कबूतरा डेरा में छापा मारकर 1020 लीटर कच्ची शराब व साढ़े बारह हजार लीटर लहन बरामद किया। तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लहन नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विरासनी कबूतरा डेरा पर गुरुवार दोपहर उपजिलाधिकारी कोंच अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी शीशराम सिंह ने एट थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी व पुलिस फोर्स के साथ छापा मारकर 1000 लीटर कच्ची शराब व 6000 लीटर लहन बरामद कर नष्ट कराया। डेरा में जगह जगह रखे शराब बनाने के उपकरण बरामद कर डेरा में मौजूद तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उरई प्रतिनिधि के अनुसार, पुलिस व आबकारी टीम ने गुरुवार शाम शहर के मोहल्ला उमरारखेरा स्थित कबूतरा डेरा पर छापा मारकर 20 लीटर कच्ची शराब व साढ़े छह हजार लीटर लहन बरामद कर नष्ट कराया। पुलिस की कार्रवाई की। डेरा पर मौजूद शराब पीने वालों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस टीम सीओ संतोष कुमार, आबकारी अधिकारी केपी यादव, आबकारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार, कोतवाल शिवगोपाल सहित पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed