फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   On Santan Saptami, prayed for the longevity and health of sons

Jalaun News: संतान सप्तमी पर पुत्रों की दीर्घायु और स्वास्थ्य की प्रार्थना की

Sun, 31 Aug 2025 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
On Santan Saptami, prayed for the longevity and health of sons
जालौन। भाद्रपद मास की सप्तमी को महिलाओं ने संतान सप्तमी का पर्व मनाया और पुत्रों की दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना करते हुए भगवान शिव व पार्वती की पूजा की।
विज्ञापन


महिलाएं संतान की भलाई के लिए भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को यह व्रत रखती हैं। यह व्रत भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित है। संतान सप्तमी के पर्व पर महिलाओं ने संतान की खुशहाली और दीर्घायु के लिए यह व्रत रखा। महिलाओं ने निराहार व्रत रखकर, दोपहर को चौक पूरकर चंदन, अक्षत, धूप, दीप, नैवेध, सुपारी और नारियल आदि से शिव- पार्वती की पूजा की। साथ ही संतान की रक्षा की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ को कलावा अर्पित स्वयं इसे धारण किया और व्रत की कथा सुनी।
विज्ञापन

संतान सप्तमी को लेकर साध्वी किशोरीजी ने बताया कि संतान सप्तमी के दिन भगवान सूर्य, माता पार्वती और भोले शंकर की विधि-विधान पूर्वक पूजा-आराधना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन का व्रत करने से संतान की प्राप्ति होती है और संतान की आयु लंबी होती है। संतान के सभी दुखों का नाश होता है। इसलिए सभी विवाहित महिलाओं को यह व्रत अवश्य करना चाहिए। संतान सप्तमी पर महिलाओं ने सुबह से ही छोटी माता मंदिर बड़ी माता मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान मिट्टी के गौरा पार्वती भी खरीदकर महिलाएं पूजा अर्चना के लिए घरों पर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed