{"_id":"6a7390bfb07322de680b9e79","slug":"on-her-husbands-birthday-a-married-woman-hanged-herself-to-death-orai-news-c-224-1-ori1005-147849-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पति के जन्मदिन पर विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पति के जन्मदिन पर विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
मृतक वर्षा की फाइल फोटो
कोंच। नगर के प्रताप नगर मोहल्ले में बुधवार शाम एक विवाहिता ने घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह नशामुक्त केंद्र में गए पति से बात न हो पाने से परेशान थी। घर का मुख्य गेट बंद होने के कारण पुलिस को गेट कटवाकर अंदर प्रवेश करना पड़ा।
प्रताप नगर निवासी वर्षा बुधौलिया (24) पत्नी अंतरिक्ष बुधौलिया की शादी 7 मई 2021 को हुई थी। उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी शिया है। परिजनों के मुताबिक वर्षा का पति अंतरिक्ष पिछले करीब एक माह से शराब की लत छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती है। बताया जा रहा है कि वर्षा अपने पति से बात करने के लिए लगातार कह रही थी।
परिजनों ने बताया कि मंगलवार को वर्षा अपनी मां और छोटी बहन के साथ दूसरे मकान पर चली गई थी। बुधवार को मां और बहन लौट आए, जबकि वर्षा ने घर की साफ-सफाई करने के बाद आने की बात कही थी। शाम तक जब वह वापस नहीं आई तो उसकी छोटी बहन गौरी उसे देखने पहुंची। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह पड़ोसी की छत से दूसरी मंजिल पर पहुंची, जहां वर्षा फंदे से लटकी मिली।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ परमेश्वर प्रसाद, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह और कोतवाली प्रभारी निगवेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गेट कटवाकर घर में प्रवेश किया और शव को नीचे उतरवाया। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
परिजनों के अनुसार बुधवार को वर्षा के पति का जन्मदिन था और वह उनसे बात करना चाहती थी। बात नहीं हो पाने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।