{"_id":"6585d79a238c9f7449045457","slug":"old-man-dies-due-to-car-collision-orai-news-c-224-1-ori1001-8612-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कार की टक्कर से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कार की टक्कर से वृद्ध की मौत
Sat, 23 Dec 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
माधौगढ़। खेत की रखवाली कर घर लौट रहे वृद्ध किसान को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया है।
कोतवाली क्षेत्र के महोई गांव निवासी किसान रामेश्वर पाल गुरुवार की शाम खेत की रखवाली कर घर लौट रहे थे। तभी बंगरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने गांव के पास ही वृद्ध को टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस व परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। सिर में गहरी चोट के चलते डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय वृद्ध की मौत हो गई। पुत्र देवी दयाल, जयप्रकाश, ओमप्रकाश, गंगाप्रसाद व पत्नी महामुलिया सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अखिलेश द्विवेदी का कहना है कि कार को कब्जे में ले लिया है। चालक का पता लगाया जा रहा है।